सूचना और प्रसारण मंत्रालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 2.0 को सफलतापूर्वक पूरा किया


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 4735 क्विंटल स्क्रैप और अन्य सामग्री का निपटान किया, 3.71 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया और 1,75,447 वर्ग फुट स्थान को खाली किया, 108298 वास्तविक फाइलों की समीक्षा की गई और उनमें से 66938 को हटाया गया तथा 336 आउटडोर अभियान चलाए गए और 3766 स्थानों की सफाई की गई

Posted On: 03 NOV 2022 11:36AM by PIB Delhi

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इसके संबद्ध व अधीनस्थ कार्यालय, स्वायत्त संगठन, वैधानिक निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जैसे कि पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी); केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी); प्रकाशन विभाग; भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक का कार्यालय (आरएनआई); केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी); इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी केंद्र (ईएमएमसी); न्यू मीडिया विंग (एनएमडब्ल्यू); प्रसार भारती (अ. आकाशवाणी, ब. दूरदर्शन); भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे; सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई), कोलकाता; भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी); भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई); ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड (बेसिल) और नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएफडीसी) (विलय की गई फिल्म मीडिया इकाइयों सहित) ने 2 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक देशभर में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 2.0 संचालित किया, जो लंबित मामलों के निपटान, पुरानी/अनावश्यक फाइलों को हटाने और कार्यालयों की समग्र सफाई और जगह के प्रबंधन पर केंद्रित था। विभिन्न मानकों पर अभियान की उपलब्धियां इस प्रकार हैं:-

• 14 सांसदों के निर्देश, 320 लोक शिकायत, 181 लोक शिकायत अपील और 4 संसदीय आश्वासनों को मंजूरी दे दी गई है।

• 108298 वास्तविक फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 66938 को हटा दिया गया। 2217 ई-फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 1868 फाइलों को बंद किया गया। 1,75,447 वर्ग फुट जगह खाली की गई और 3,71,66,846/- रुपये मूल्य के राजस्व का सृजन किया गया।

• 336 आउटडोर सफाई अभियान चलाए गए और 3766 स्थानों की साफ-सफाई की गई।

2. प्रारंभिक चरण

• 14 से 30 सितंबर, 2022 तक प्रारंभिक चरण के दौरान, नोडल अधिकारी की नियुक्ति, संलग्न और अधीनस्थ कार्यालयों एवं उनके क्षेत्रीय कार्यालयों को स्वच्छता अभियान स्थलों के चयन और पहचान, स्क्रैप व अनावश्यक सामग्री की पहचान, पुराने कागजात/पत्रिकाओं आदि के निपटान के लिए विक्रेताओं को काम पर रखने के बारे में उचित कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अभियान पूर्व निरीक्षण के एक हिस्से के रूप में 29 सितंबर, 2022 को दूरदर्शन केंद्र, अहमदाबाद का दौरा किया, जिससे अभियान की शानदार सफलता के लिए मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों में अपार उत्साह पैदा हुआ।

तैयारी के चरण के दौरान मंत्रालय के अधिकारियों ने अभियान शुरू करने से पहले की तैयारियों को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों का भी दौरा किया।

अभियान की सफलता के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों के कार्यालयों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के साथ समन्वय/सहयोग में कार्यान्वयन के लिए मंत्रालय की सभी मीडिया इकाइयों को मीडिया योजना और दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

3. अभियान का चरण

2 अक्टूबर, 2022 को विशेष अभियान 2.0 के शुभारंभ के साथ, दैनिक आधार पर प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रगति की निगरानी की गई। मंत्रालय के अधिकारियों को भी मीडिया इकाइयों और उनके क्षेत्रीय कार्यालयों में मौके पर प्रगति की समीक्षा करने और लक्ष्यों के सफल कार्यान्वयन और उसकी प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन करने हेतु तैनात किया गया था।

डीएआरपीजी द्वारा दैनिक आधार पर विशेष अभियान 2.0 की प्रगति की निगरानी एक समर्पित पोर्टल https://www.pgportal.gov.in/scdpm22 से की गई। उपलब्धियों से जुड़ा समेकित डेटा प्रतिदिन उल्लिखित पोर्टल पर अपलोड किया गया।

2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 के दौरान विशेष अभियान 2.0 के विभिन्न कार्य बिंदुओं के संदर्भ में संक्षेप में मंत्रालय की उपलब्धियां इस प्रकार हैं

क्र.सं.

श्रेणी

31 अक्टूबर 2022 तक की प्रगति

1

स्वच्छता अभियान स्थल (आउटडोर)

336

2

उन स्थानों की संख्या जहां सफाई और निपटान किया गया (इनडोर और आउटडोर)

3,766

3

रिकार्ड का प्रबंधनः

फाइलों की समीक्षा (वास्तविक और ई- फाइल)

1,10,515

4

लोक शिकायतों
और अपीलों का निपटारा

501

5

अर्जित राजस्व

Rs. 3,71,66,846

6

खाली की गई जगह (वर्ग फुट में)

1,75,447

7

सांसदों के निर्देश

14

8

संसदीय आश्वासन

4

9

स्क्रैप/पुरानी वस्तुओं/समाचार पत्रों आदि का निपटारा (क्विंटल में)

4735

4. कार्य बिंदु जहां उपलब्धियां निर्धारित लक्ष्य से अधिक रहीं

i) आउटडोर अभियान (शुरुआती लक्ष्य-196 उपलब्धि- 336)

ii) छंटाई के लिए वास्तविक फाइलों की समीक्षा (शुरुआती लक्ष्य- 48726 उपलब्धि-108298)

iii) ई-फाइलों की समीक्षा (शुरुआती लक्ष्य- 86 उपलब्धि-2217)

iv) उन स्थानों की सफाई जहां कोई लक्ष्य नहीं तय नहीं किया गया, के संबंध में उपलब्धि - 3766

5. उत्कृष्ट उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए साइटों का फिल्मांकन

उत्कृष्ट उपलब्धि वाली 4 साइटों का फिल्मांकन डीएआरपी के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया और इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें दिखाया गया। य़े साइट हैं:

i. दूरदर्शन केंद्र, जयपुर; ii) आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो), जयपुर; iii) आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो), त्रिवेंद्रम और iv) केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), स्टोर रूम।

  1. सफलता की कहानियां

) डीडीके अहमदाबाद

आकाशवाणी की उपलब्धियां

) सीबीसी (10 साल से अधिक के बिल और सैंपल अखबारों की छंटाईकर उन्हें हटाया जा रहा है)

  1. विशेष अभियान 2.0 के दौरान हासिल उपलब्धियों का विभिन्न मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार।

) ट्वीट की कुल संख्या

1174

) वीडियो की कुल संख्या

318

) प्रदर्शित की गई लघु फिल्मों की कुल संख्या

17

) अन्य सोशल मीडिया पोस्ट की कुल संख्या

834

) जारी किए गए पीआईबी वक्तव्य

3

8. विभिन्न मीडिया के माध्यम से प्रचार के तहत महत्वपूर्ण पोस्ट

विशेष अभियान 2.0 के तहत क्रमशः दूरदर्शन केन्द्र (डीडीके) अहमदाबाद और आकाशवाणी (एआईआर) विजयवाड़ा में माननीय सूचना और प्रसारण मंत्री तथा माननीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री के दौरों का स्थानीय मीडिया में कवरेज

क) प्रिंट मीडिया

 

 

 

 ) लघु फिल्मों का प्रदर्शन

  • विशेष अभियान 2.0 के प्रति जागरूकता और प्रभाव बढ़ाने के उद्देश्य से फिल्म प्रभाग ने स्वच्छता विषय पर आधारित 7 लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया। ये फिल्में इस प्रकार हैं:
  1. धामणेर (10 मिनट)

सारांश: अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से धामणेर के लोगों ने अपने गांव को महाराष्ट्र राज्य के एक आदर्श गांव में बदल दिया है।

   2.  चिमू (4 मिनट)

सारांश: चिमू को कचरे फैलाने से होने वाले नुकसान का एहसास होता है और वह दूसरों को यह सिखाने के लिए निकल पड़ता है कि शहर को कैसे साफ रखा जाए।

   3.  चर्चगेट फास्ट (3 मिनट)

सारांश: यह फिल्म दिखाती है कि कैसे थूकने का एक साधारण सा काम हमारे समाज, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर घातक असर डालता है।

   4.   मिस्टर क्लीन कम्स टू सिटी (3 मिनट)

सारांश: शहर को साफ रखने से संबंधित जन-भावना पर फिल्म।

   5.   पाइड पाइपर ऑफ मुंबई (4 मिनट)

सारांश: यह स्वच्छता पर एक एनिमेशन फिल्म है। फिल्म यह संदेश देती है कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और सफाई आपकी जिम्मेदारी और दायित्व है, यदि आप इसे अनदेखा करते हैं तो आप ऐसा अपने जोखिम पर करते हैं।

   6.   हिसाब दो (3 मिनट)

सारांश: यह फिल्म शहर को कैसे साफ रखा जाए के बारे में है। अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ रखना आपका सामाजिक दायित्व है।

   7.    प्लास्टिक वर्ल्ड (7 मिनट)

सारांश: यह एक ऐसी एनिमेशन फिल्म है जो प्लास्टिक कचरे से ढकी भविष्य के विशाल और शुष्क उजाड़ परिदृश्य को चित्रित करती है और मानव जीवन एवं पर्यावरण पर प्लास्टिक के खतरनाक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करती है।

9. महत्वपूर्ण कार्यों में हुई प्रगति और 31 अक्टूबर 2022 के बाद भी लंबित महत्वपूर्ण कार्य

  • ) पुराने/ निष्क्रिय हो चुके वाहनों का निपटान – 194.

     ख)  सीबीसी में 10 साल से अधिक के बिल और सैंपल अखबारों की छंटाईकर उन्हें   हटाया जा रहा है।

  • ) आकाशवाणी के स्टेशनों/कार्यालयों की ऊर्जा दक्षता का आकलन चल रहा है।

)  नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर (पीआईबी) में बागवानी के कार्य में सुधार।

) प्रकाशन विभाग द्वारा पुस्तकालयों को दान की जाने वाली पुस्तकें।

माननीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर का अहमदाबाद स्थित दूरदर्शन केंद्र (डीडीके) का दौरा

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004A33A.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0053ASS.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006H0J1.png

सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री अपूर्व चंद्रा का सूचना भवन स्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के मुख्यालय का दौरा

7

3 (1)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009CKDJ.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0102MRB.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image011DN7L.png

 

***

एमजी/एएम/एसकेएस/एसके/आर



(Release ID: 1873523) Visitor Counter : 196