प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की

प्रविष्टि तिथि: 30 OCT 2022 7:51PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल एवं अन्य अधिकारियों से बात की है। श्री मोदी ने बचाव कार्यों के लिए टीमों को तत्काल जुटाने का निर्देश दिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“पीएम@narendramodi ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में गुजरात के सीएम@Bhupendrapbjp एवं अन्य अधिकारियों से बात की। उन्होंने बचाव कार्यों के लिए टीमों को तत्काल जुटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्थिति पर बारीकी से और लगातार नजर रखने तथा प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद प्रदान करने को कहा है।”  

 

***

एमजी/एएम/आर


(रिलीज़ आईडी: 1872140) आगंतुक पटल : 325
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam