प्रविष्टि तिथि:
15 OCT 2022 9:53AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने एक वैज्ञानिक और एक राष्ट्रपति के रूप में डॉ कलाम के योगदान को याद किया, जिन्होंने समाज के हर वर्ग के साथ तालमेल बिठाया था।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि। एक वैज्ञानिक और एक राष्ट्रपति के रूप में हमारे देश के प्रति उनके योगदान के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की जाती है, जिन्होंने समाज के हर वर्ग के साथ तालमेल बिठाया था।”
एमजी/एएम/जेके