प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने तेलुगु अभिनेता श्री यूवी कृष्णम राजू गारू के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 11 SEP 2022 10:53AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलुगु सिनेमा के दिग्गज व्यक्तित्व श्री यूवी कृष्णम राजू गारू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

"श्री यूवी कृष्णम राजू गारू के निधन से दुखी हूँ। आने वाली पीढ़ियां उनकी सिनेमाई प्रतिभा और रचनात्मकता को याद रखेंगी। वे सामुदायिक सेवा में भी सबसे आगे थे और उन्होंने एक राजनीतिक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।"

******

एमजी/एएम/जेके


(रिलीज़ आईडी: 1858454) आगंतुक पटल : 381
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam