प्रविष्टि तिथि:
11 SEP 2022 10:26AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिकागो में स्वामी विवेकानंद के वर्ष 1893 के असाधारण भाषण को याद किया है। श्री मोदी ने कहा है कि आज ही के दिन वर्ष 1893 में उन्होंने शिकागो में अपना सबसे उत्कृष्ट भाषण दिया था। उनके संबोधन ने पूरी दुनिया को भारत की संस्कृति एवं मूल्यों की एक झलक दिखाई थी।
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:
“11 सितंबर का स्वामी विवेकानंद के साथ एक विशेष संबंध है। आज ही के दिन 1893 में उन्होंने शिकागो में अपना सबसे उत्कृष्ट भाषण दिया था। उनके संबोधन ने पूरी दुनिया को भारत की संस्कृति एवं मूल्यों की एक झलक दिखाई थी।”
***
एमजी/एएम/आर