प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 09 SEP 2022 2:54PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिष्ठित डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय होने पर नीरज चोपड़ा को एक बार फिर से इतिहास रचने के लिए बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

"प्रतिष्ठित डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय होने पर @Neeraj_chopra1 को एक बार फिर से इतिहास रचने के लिए बधाई। उन्होंने महान समर्पण और निरंतरता का प्रदर्शन किया है। उनकी बार-बार की सफलताओं से पता चलता है कि भारतीय एथलेटिक्स शानदार प्रगति कर रहा है।"

 

एमजी/एएम/जेके/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1858069) आगंतुक पटल : 414
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam