प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने बजरंग पूनिया को लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल खेल पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 05 AUG 2022 11:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने पर बजरंग पूनिया को बधाई दी है। बजरंग पूनिया ने सीडब्ल्यूजी 2022 में 65 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

''प्रतिभाशाली बजरंग पूनिया निरंतरता और उत्कृष्टता का पर्याय हैं। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। लगातार तीसरी बार पदक जीतने की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई। उनका जज्बा और आत्मविश्वास प्रेरणादायक है। हमेशा मेरी शुभकामनाएं।''

 

****

एसजी/एएम/एएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1849520) आगंतुक पटल : 155
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam