प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने अमित पंघाल को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 51 किलोग्राम पुरुष मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी   

प्रविष्टि तिथि: 07 AUG 2022 5:43PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमित पंघाल को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 51 किलोग्राम पुरुष मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

बेहतरीन अमित पंघाल ने हमारी पदक तालिका में एक और प्रतिष्ठित पदक जोड़ दिया है। वह हमारे सबसे प्रशंसित और कुशल मुक्केबाजों में से एक हैं, जिन्होंने सर्वोच्च निपुणता दिखाई है। मैं उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता हूं। #Cheer4India’ 

 

***

एमजी/एएम/आरआरएस/डीए                                              


(रिलीज़ आईडी: 1849471) आगंतुक पटल : 291
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam