प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 30 JUL 2022 11:03PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। 

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

अद्भुत @mirabai_chanu ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया है! हर भारतीय इस बात से अत्‍यंत प्रसन्‍न है कि मीराबाई ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीता है और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सफलता अनगिनत भारतीयों, विशेषकर उभरते खिलाडि़यों को काफी प्रेरित करेगी।

***

एमजी/एएम/आरआरएस/सीएस                                           


(रिलीज़ आईडी: 1846782) आगंतुक पटल : 290
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , Bengali , English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam