प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध गायक श्री भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 18 JUL 2022 11:35PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध गायक श्री भूपिंदर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

"श्री भूपिंदर सिंह जी के निधन से दुखी हूं, जिन्होंने दशकों तक यादगार गीत दिए हैं। उनकी रचनाओं ने भावनात्मक स्तर पर लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदना उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति।"

***********

एमजी/एएम/जेके

 


(रिलीज़ आईडी: 1842563) आगंतुक पटल : 335
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam