प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध लेखिका वीणापाणि मोहांती के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 24 APR 2022 11:30PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध लेखिका वीणापाणि मोहांती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा है कि वीणापाणि मोहांती ने ओडिया साहित्य, विशेषकर कथा-साहित्य में उत्कृष्ट योगदान किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

 “प्रसिद्ध लेखिका वीणापाणि मोहांती के निधन पर दुखी हूं। उन्होंने ओडिया साहित्य और विशेषकर कथा-साहित्य में महती योगदान किया है। उनकी कृतियों का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद हुआ है और वे बहुत लोकप्रिय हुई हैं। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनायें। ओम् शांति।”

 

 

 

****

एमजी/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1819685) आगंतुक पटल : 413
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam