प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात उड़िया संगीतकार और गायक प्रफुल्ल कार के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 18 APR 2022 9:19AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात उड़िया संगीतकार और गायक प्रफुल्ल कार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने कहा है कि प्रफुल्ल कार जी को उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

"श्री प्रफुल्ल कार जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में अपने अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्हें एक बहुमुखी व्यक्तित्व का आशीर्वाद प्राप्त था और उनकी रचनात्मकता उनके कार्यों में परिलक्षित होती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।"

****

एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1817652) आगंतुक पटल : 512
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam