प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उनके सम्मान में बनायी गयी विशेष धुन के लिए कोंगथोंग के लोगों का आभार व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 28 NOV 2021 12:03PM by PIB Delhi

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उनके सम्मान में और गांव को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना में कोंगथोंग के लोगों द्वारा बनायी गई एक विशेष धुन के लिए आभार व्यक्त किया है।

मेघालय के मुख्यमंत्री के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा;

"इस विनम्र भाव-प्रदर्शन के लिए कोंगथोंग के लोगों का आभारी हूं। भारत सरकार मेघालय की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। और हां, राज्य के हाल ही में आयोजित चेरी ब्लॉसम महोत्सव की शानदार तस्वीरें भी देखी हैं। सुंदर हैं।" 

***

एमजी/एएम/जेके/एसएस                                                                          


(रिलीज़ आईडी: 1775812) आगंतुक पटल : 473
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , English , Urdu , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam