प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी
प्रविष्टि तिथि:
21 OCT 2021 10:51AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवां दी।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
"पुलिस स्मृति दिवस पर, मैं कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में एवं जरूरत के समय दूसरों की सहायता करने में हमारे पुलिस बलों द्वारा किये गए उत्कृष्ट प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं उन सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं,जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवां दी।"
***
एमजी/एएम/जेके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1765395)
आगंतुक पटल : 723
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam