प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने श्री विसासोली होंगु के निधन पर दुख जताया

Posted On: 12 OCT 2021 9:51PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नगालैंड के श्री विसासोली होंगु के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

'श्री विसासोली होंगु एक मेहनती और समर्पित व्यक्ति थे। वह हमेशा नगालैंड की प्रगति और नगा लोगों के सशक्तीकरण के बारे में सोचते रहते थे। उन्होंने राज्य में भाजपा को मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।'

एमजी/एएम/एएस



(Release ID: 1763465) Visitor Counter : 270