प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के बारे में चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 26 SEP 2021 3:50PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से बातचीत की और चक्रवाती तूफान गुलाब के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने उन्‍हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @ysjagan से बातचीत की और चक्रवाती तूफान गुलाब के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।

 

***

एमजी/एएम/आरआरएस/सीएस–


(रिलीज़ आईडी: 1758314) आगंतुक पटल : 529
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam