प्रविष्टि तिथि:
26 AUG 2021 9:11AM by PIB Delhi
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 60.38 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 46,164 नए मामले सामने आए
सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.03 प्रतिशत हैं
भारत में वर्तमान में 3,33,725 सक्रिय मामले हैं
वर्तमान में रिकवरी 97.63 प्रतिशत है
पिछले 24 घंटों के दौरान 34,159 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,17,88,440 मरीज स्वस्थ हुए
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.02 प्रतिशत है; पिछले 62 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है
दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.58 प्रतिशत है, यह पिछले 31 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है
अभी तक कुल 51.31 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं
***
एमजी/एएम/एजे