प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्‍यु पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 20 AUG 2021 11:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के बुलढाणा जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुई मृत्‍यु पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में कहा;

“बुलढाणा जिले में दुर्घटना के कारण हुई मृत्‍यु पर दु:खी हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाऐं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री मोदी"

 

***

एमजी/एएम/एसएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1747780) आगंतुक पटल : 285
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam