स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.86 करोड़ से अधिक


रिकवरी दर बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 97.40 प्रतिशत तक पहुंची

पिछले 24 घंटों में 35,499 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले (4,02,188) कुल मामलों के 1.26 प्रतिशत हैं

लगातार 14 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.29 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

Posted On: 09 AUG 2021 10:15AM by PIB Delhi

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.86 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 58,79,068 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर 50,86,64,759 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 16,11,590 टीके लगाये गए।

इनमें शामिल हैं: 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक 

1,03,32,881

दूसरी खुराक

79,82,037

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,82,17,136

दूसरी खुराक

1,17,58,909

18-44 आयु समूह

पहली खुराक

17,67,66,853

 

दूसरी खुराक

1,20,24,776

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह     

पहली खुराक

11,18,71,679

दूसरी खुराक

4,26,95,084

60 वर्ष से अधिक     

पहली खुराक

7,84,79,044

दूसरी खुराक

3,85,36,360

कुल

 

50,86,64,759

 

सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में रिकवरी दर 97.40 प्रतिशत हो गई है। यह महामाही प्रारंभ होने के बाद से अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर है।

महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,11,39,457व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं तथा 39,686रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QELH.jpg

 

भारत में पिछले 24 घंटों में 35,499 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 43 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003G0XN.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VTFF.jpg

भारत के सक्रिय मामले आज 4,02,188 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.26 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003G0XN.jpg

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 13,71,871टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 48 करोड़ से अधिक (48,17,67,232) जांच की जा चुकी है।

जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई हैसाप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.35 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.59 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 63 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004HHBD.jpg

 

 

***

एमजी/एएम/एजे
 



(Release ID: 1743968) Visitor Counter : 639