प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने मीराबाई चानू को टोक्यो ओलंपिक के भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 24 JUL 2021 12:55PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा,“@टोक्यो 2020 की इस से अधिक सुखद शुरुआत नहीं हो सकती थी। भारत @मीराबाई_चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। #Cheer4India #Tokyo2020"

 

एमजी/एएम/एजी/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1738545) आगंतुक पटल : 864
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam