प्रविष्टि तिथि:
18 JUL 2021 10:47AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से हुई मौतों पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
पीएमओ से जारी एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, 'मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने के कारण हुई मौत से काफी दु:खी हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना: प्रधानमंत्री @narendramodi
मुंबई में दीवार गिरने से जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह धनराशि दी जाएगी।'
***
एमजी/एएम/एसकेसी/एसएस