प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने परम-पावन मोरान मार बेसेलियोस मारथोमा पाओलोस द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 12 JUL 2021 9:51AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री ने इंडियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख परम-पावन मोरान मार बेसेलियोस मारथोमा पाओलोस द्वितीय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है, मैं इंडियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख परम-पावन मोरान मार बेसेलियोस मारथोमा पाओलोस द्वितीय के निधन पर दुखी हूं। वे अपने पीछे सेवा, परमार्थ और करुणा की समृद्ध विरासत छोड़ गये हैं। दुख की इस घड़ी में मैं ऑर्थोडॉक्स चर्च के सदस्यों के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

 

एमजी /एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1734716) आगंतुक पटल : 448
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada