स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड19 टीकाकरण : मिथक बनाम तथ्य


जुलाई में उपलब्ध कराई जाने वाली वैक्सीन की डोज के बारे में राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को काफी पहले से सूचना दी जा रही थी

जुलाई में राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को मिलेंगी वैक्सीन की 12 करोड़ से ज्यादा डोज

Posted On: 07 JUL 2021 4:51PM by PIB Delhi

हाल में मीडिया में आई कुछ खबरों में आरोप लगाया गया कि बीते एक सप्ताह के दौरान इससे पिछले सप्ताह की तुलना में 32 प्रतिशत कम टीकाकरण हुआ है।

यह स्पष्ट किया जाता है कि सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को जुलाई 2021 के महीने में उपलब्ध कराए जाने वाले टीकों की मात्रा के साथ-साथ निजी अस्पतालों को की जा रही आपूर्ति के बारे में अग्रिम रूप से सूचित किया जा रहा है। राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड वैक्सीनों की उपलब्धता के आधार पर अपने कोविड-19 टीकाकरण सत्रों की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विनिर्माताओं के साथ हुए संवाद के आधार पर सभी राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों को सूचित किया था कि उन्हें जुलाई, 2021 के दौरान कोविड वैक्सीन की 12 करोड़ से ज्यादा डोज मिलेंगी। अभी तक सभी राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों को जुलाई की आपूर्ति में से 2.19 करोड़ से ज्यादा डोज की आपूर्ति पहले ही की जा चुकी है। राज्यों को उनको होने वाली कोविड वैक्सीनों की आपूर्ति के बारे में भी काफी समय पहले से बताया जा रहा है।

इसके अलावा, सभी राज्यों से ज्यादा कवरेज के मद्देनजर वैक्सीन की ज्यादा डोज की आवश्यकता की स्थिति में सांकेतिक मांग साझा करने का भी अनुरोध किया गया है।

****

एमजी/एएम/एमपी/डीवी



(Release ID: 1733425) Visitor Counter : 353