स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 36 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार किया


पिछले 24 घंटे के दौरान 43,733 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

भारत में सक्रिय मामले घटकर 4,59,920 हुए; कुल मामलों का 1.50 फीसदी है

दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.29%) एक महीने में 5% से कम

Posted On: 07 JUL 2021 10:59AM by PIB Delhi

एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत, भारत का कुल टीकाकरण कवरेज कल 36 करोड़ को पार कर गया। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह 7 बजे तक 47,07,778 सत्रों के माध्यम से कुल 36,13,23,548 टीके की खुराकें दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 36,05,998 टीके की खुराक दी गई।

इसमें शामिल हैं:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,02,36,072

दूसरी खुराक

73,43,749

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,76,16,750

दूसरी खुराक

97,45,413

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

10,47,29,719

दूसरी खुराक

30,47,880

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,17,29,358

दूसरी खुराक

2,06,95,452

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

6,93,94,933

दूसरी खुराक

2,67,84,222

योग

36,13,23,548

 

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान 43,733 नए दैनिक मामले सामने आए हैं।

लगातार दस दिनों से देश में 50,000 से कम दैनिक नए मामले सामने आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001N37H.jpg

भारत में सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश आज सक्रिय मामलों की संख्या 4,59,920 है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 4,437 की गिरावट देखी गई है और सक्रिय मामलों की संख्या अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 1.50% हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00200RM.jpg

जैसे-जैसे कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे भारत में रोज ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार 55 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में अधिक हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान 47,240 रोगी ठीक हुए।

दैनिक नए मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,000 से अधिक (3,507) रोगियों के ठीक होने सूचना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003BZQI.jpg

महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमित लोगों में से, 2,97,99,534 लोग पहले ही कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान 47,240 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसकी बदौलत कुल रिकवरी की दर 97.18 फीसदी हो गई है जो निरंतर बढ़ रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0044TGX.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,07,216 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 42.33 करोड़ से अधिक (42,33,32,097) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.39 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 16वें दिन 3 प्रतिशत से कम रही। यह पिछले एक महीने से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005MGO2.jpg

 

एमजी/एएम/ केजे



(Release ID: 1733363) Visitor Counter : 598