स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

पिछले 24 घंटे में 70,421 नये मामले दर्ज किए गए, यह संख्या 74 दिनों के बाद सबसे कम


सक्रिय मामलों की संख्या 66 दिनों के बाद 10 लाख से कम हुई

लगातार 32वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 95.43 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.72 प्रतिशत, लगातार तीन सप्ताह से 10 प्रतिशत से कम

Posted On: 14 JUN 2021 2:09PM by PIB Delhi

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 70,421 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार सातवें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LWEU.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 9,73,158 हो गयी। सक्रिय मामलों की संख्या 66 दिनों के बाद 10 लाख से कम हुई है

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 53,001 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 3.30 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002RTHX.jpg

 

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 32वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,19,501 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से करीब 50,000 (49,080) ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003IB5V.jpg

 

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,81,62,947 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,19,501 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 95.43 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004FM2Q.jpg

    भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 14,92,152 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या करीब 38 करोड़ (37,96,24,626) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 4.54 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 4.72 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 21 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005DGH7.jpg

 

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 35,32,375 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 25,48,49,301 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं:   

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,00,51,785

दूसरी खुराक

69,67,822

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,67,57,575

दूसरी खुराक

88,52,564

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

4,12,71,166

दूसरी खुराक

7,69,575

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

7,57,08,102

दूसरी खुराक

1,19,77,000

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

6,25,81,044

दूसरी खुराक

1,99,12,668

कुल

 

25,48,49,301

 

 

एमजी/एम/पीके/डीसी



(Release ID: 1726988) Visitor Counter : 242