रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को एम्फोटेरिसिन-बी की अतिरिक्त 106300 शीशियां आवंटित – श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा


परंपरागत एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 53,000 शीशियों को भी आवंटित किया गया

Posted On: 14 JUN 2021 1:44PM by PIB Delhi

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने ट्विटर के माध्यम से घोषणा की कि लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की विशिष्ट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिएआज सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों में इस दवा की अतिरिक्त 106300 शीशियां आवंटित की गई हैं।

मंत्री ने आगे कहा किआज सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों कोपरंपरागत एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 53,000 शीशियां भी आवंटित की गई हैं। मरीजों के लिएसुचारू आपूर्ति और उचित समय पर इलाज को सुनिश्चित करने के लिए परंपरागत एम्फोटेरिसिन-बी का आवंटन किया जा रहा है।

 

           ************

 

 

एमजी/एएम/एचकेपी/डीसी



(Release ID: 1726968) Visitor Counter : 206