स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के दैनिक नये मामलों की संख्या एक लाख से कम


भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले और घटकर 12 लाख से कम हुए, ऐसा 60 दिनों के बाद हुआ

लगातार 28वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 94.77 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.69, लगातार 17वें दिन 10 प्रतिशत से कम

भारत में अब तक दिए गए टीके की खुराक की कुल संख्या 24 करोड़ के पार

Posted On: 10 JUN 2021 10:28AM by PIB Delhi

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 94,052 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार तीसरे दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001F3FC.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 11,67,952 हो गयी। लगातार 10वें दिन यह संख्या 20 लाख से कम है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 63,463 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल चार प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VBJ3.jpg

साथ ही लगातार 28वें दिन भारत में बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,51,367 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 57,315 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003L0MS.jpg

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,76,55,493 लोग कोविड-19 सेस्वस्थ हो चुके है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,51,367 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 94.77 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004IKB5.jpg

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 20,04,690 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 37.21 करोड़ से ज्यादा (37,21,98,253) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 5.43 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 4.69 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 17 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005VAPS.jpg

 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 24 करोड़ से ज्यादा गयी। पिछले 24 घंटे में टीके की 33,79,261 खुराक दी गयीं।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 33,82,775 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 24,27,26,693 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं:   

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,00,13,434

 

दूसरी खुराक

69,13,017

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,64,77,374

 

दूसरी खुराक

87,55,586

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

3,39,45,647

 

दूसरी खुराक

4,07,151

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

7,33,84,090

 

दूसरी खुराक

1,16,28,092

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

6,16,62,400

 

दूसरी खुराक

1,95,39,902

कुल

 

24,27,26,693

 

****

एमजी/एम/पीके/डीसी



(Release ID: 1725904) Visitor Counter : 312