प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 07 JUN 2021 9:03PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में, प्रधान मंत्री ने कहा, "मेरी संवेदनाऐं उन सभी लोगों के साथ है, जिन्होंने पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने से अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि के तौर पर दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

***

एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1725256) आगंतुक पटल : 277
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam