प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने योग गुरु स्वामी अध्यात्मानंद जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 08 MAY 2021 3:37PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग गुरु स्वामी अध्यात्मानंद जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और गंभीर आध्यात्मिक विषयों को समझाने के उनके सरल तरीके का स्मरण दिलाया। प्रधानमंत्री ने याद किया कि स्वामी जी ने योग शिक्षा के साथ-साथ अहमदाबाद के शिवानंद आश्रम द्वारा संचालित अनेक रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भी समाज की सेवा की।

 

एमजी/एएम/एजी/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1717034) आगंतुक पटल : 317
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam