स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
विश्व समुदाय से प्राप्त कोविड-19 राहत सामग्री का केंद्र द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों कोनिरंतर आवंटन
भारत का कुल टीकाकरण का दायरा 16.49 करोड़ के पार; देशभर में टीकाकरण अभियान का विस्तार
टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 18-44 आयुवर्ग के11.8 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाये गये
पिछले 24 घंटों में 3.31 लाख से अधिक लोग ठीक हुये; ठीक होने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि
कुल सक्रिय मामलों में एक चौथाई मामले सिर्फ 10 जिलों तक सिमटे
Posted On:
07 MAY 2021 11:14AM by PIB Delhi
वैश्विक महामारी की दूसरी लहर और कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित तेजी के मद्देनजर भारत की चुनौतियों और जरूरतों के लिये विश्व समुदाय मदद कर रहा है। भारत सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विश्व सहायता को तुरंत और कारगर तरीके से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा जाये। यह निरंतर चलने वाली गतिविधि है। इसका उद्देश्य है कि विभिन्न उपायों और जरियों से सहायता दी जाये, ताकि इस संकट की घड़ी में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को महामारी से लड़ने में मजबूती मिले।
दूसरी तरफ, देशभर में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होते ही कोविड टीकाकरण की कुल तादाद आज 16.49 करोड़ को पार कर गई।
30 राज्यों में 18-44 आयुवर्ग के 11,80,798 लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। इन राज्यों में अंडमान-नीकोबार द्वीप समूह (330), आंध्रप्रदेश (16), असम (220), बिहार (284), चंडीगढ़ (2),छत्तीसगढ़ (1,026), दिल्ली (1,83,679), गोवा (741), गुजरात (2,24,109), हरियाणा (1,69,409), हिमाचल प्रदेश (14), जम्मू-कश्मीर (21,249), झारखंड (77), कर्नाटक (7,068), केरल (22), लद्दाख (86), मध्यप्रदेश (9,823), महाराष्ट्र (2,15,274), मेघालय (2), नगालैंड (2), ओडिशा (28,327), पुदुच्चेरी (1), पंजाब (2,187), राजस्थान (2,18,795), तमिलनाडु (8,419), तेलंगाना (440), त्रिपुरा (2), उत्तरप्रदेश (86,420), उत्तराखंड (17) और पश्चिम बंगाल (2,757) शामिल हैं।
आज सात बजे प्रातः तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 24,11,300 सत्रों के जरिये कुल 16,49,73,058 वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें 95,01,643 स्वास्थ्य सुविधा कर्मी (एचसीडब्लू) हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली और 63,92,248 स्वास्थ्य सुविधा कर्मियों ने दूसरी खुराक ली। इसके अलावा 1,37,64,363 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों (एफएलडब्लू) ने पहली और 75,39,007 ने दूसरी खुराक ली। इसी तरह 18-45 आयुवर्ग के 11,80,798 साधारण लोगों ने पहली खुराक, 5,33,28,112 अन्य लाभार्थियों (60 वर्ष से अधिक) ने पहली और 1,35,91,594 ने दूसरी खुराक ली। पैंतालीस से 60 वर्ष के लाभार्थियों में से 5,43,12,908 को पहली और 53,62,385 को दूसरी डोज़ दी गई।
एचसीडब्लू
|
1st डोज
|
95,01,643
|
2nd डोज
|
63,92,248
|
एफएलडब्लू
|
1st डोज
|
1,37,64,363
|
2nd डोज
|
75,39,007
|
18-44 वर्ष आयुवर्ग
|
1st डोज
|
11,80,798
|
45-60 वर्ष आयुवर्ग
|
1st डोज
|
5,43,12,908
|
2nd डोज
|
53,62,385
|
60 वर्ष से ऊपर
|
1st डोज
|
5,33,28,112
|
2nd डोज
|
1,35,91,594
|
|
योग
|
16,49,73,058
|
देश में अब तक जितनी खुराक दी गई हैं, उनमें से दस राज्यों का हिस्सा 66.84 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 23 लाख से अधिक टीकों की खुराक दी गई।
टीकाकरण अभियान के 111वें दिन (छह मई, 2021) को 23,70,298 वैक्सीन की डोज़ दी गई। कुल 18,938 सत्रों में 10,60,064 लाभार्थियों को पहली खुराक और 13,10,234 को टीके की दूसरी खुराक दी गई।
दिनांकः छह मई, 2021 (111वां दिन)
एचसीडब्लू
|
1st डोज
|
19,925
|
2nd डोज
|
37,117
|
एफएलडब्लू
|
1st डोज
|
99,336
|
2nd डोज
|
1,09,909
|
18-44 वर्ष आयुवर्ग
|
1st डोज
|
2,67,054
|
45-60 वर्ष आयुवर्ग
|
1st डोज
|
4,73,186
|
2nd डोज
|
5,04,194
|
60 वर्ष से ऊपर
|
1st डोज
|
2,00,563
|
2nd डोज
|
6,59,014
|
कुल उपलब्धि
|
1stडोज
|
10,60,064
|
2ndडोज
|
13,10,234
|
भारत की आमूल रिकवरी अद्यतन 1,76,12,351 रही। राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.95 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 3,31,507 दर्ज की गई।
दस राज्यों में नई रिकवरी दर 72.47 प्रतिशत रही

पिछले 24 घंटों में 4,14,188 नये मामले दर्ज हुये।
महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और राजस्थान जैसे दस राज्यों में 71.81 प्रतिशत नये मामले दर्ज हुये हैं।
महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा नये मामले दर्ज हुये, जो 62,194 हैं। इसके बाद कर्नाटक का नंबर है, जहां 49,058 नये मामले दर्ज हुये, जबकि केरल में कुल 42,464 नये मामले दर्ज किये गये।

भारत का सक्रिय केस-लोड 36,45,164 तक पहुंच गया है। देश के कुल पॉजिटिव मामलों में इसका 16.96 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय केस-लोड में कुल 78,766 मामलों का झुकाव दर्ज किया गया।
बारह राज्य ऐसे हैं, जहां भारत के कुल सक्रिय मामलों में से 81.04 प्रतिशत इन्हीं राज्यों में हैं।

देश के कुल सक्रिय मामलों का 25 प्रतिशत दस जिलों में है।

कुल मामलों में सक्रिय मामले 16.96 प्रतिशत हैं, जबकि रिकवरी दर 81.95 प्रतिशत से अधिक है।

राष्ट्रीय मृत्यु दर में लगातार गिरावट आ रही है और इस समय उसका प्रतिशत 1.09 है।
पिछले 24 घंटों में 3,915 मौतें दर्ज की गईं।
दस राज्य ऐसे हैं, जहां हालिया मृत्यु का आंकड़ा 74.48 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (853) हुई हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में रोजाना के हिसाब से 350 मौतें दर्ज की गईं।

पिछले 24 घंटों में चार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड 19 से कोई मृत्यु नहीं हुई है। इनमें दमन एवं दीव, दादर एवं नागर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख (यूटी) और मिजोरम शामिल हैं।
***
एचएफडब्लू/कोविड राज्य डाटा/सात मई, 2021/1
एमजी/एएम/एकेपी/एसएस
(Release ID: 1716735)
Visitor Counter : 327