प्रधानमंत्री कार्यालय

पीएम ने चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का आर्क निर्माण पूरा होने पर प्रशंसा की

प्रविष्टि तिथि: 05 APR 2021 7:50PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रेलवे द्वारा जम्मू और कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज का आर्क निर्माण पूरा करने की सराहना की। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा, 'देश के जन-जन का सामर्थ्य और विश्वास आज दुनिया के सामने एक मिसाल पेश कर रहा है। यह निर्माण कार्य न केवल अत्याधुनिक इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करता है, बल्कि संकल्प से सिद्धि की देश की बदली हुई कार्य संस्कृति का भी उदाहरण है।'

****

 

एसजी/एएम/एएस/एनके


(रिलीज़ आईडी: 1709781) आगंतुक पटल : 500
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam