स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत लगातार निम्न दैनिक मामले दर्ज करा रहा है; पिछले 24 घंटों में 18,139 नये मामले आये


सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी; संख्या गिरकर 2.25 लाख पर आई

कुल 82 व्यक्तियों में सार्स-कोव-2 वायरस के नये म्यूटेंट वैरियेंट का पता चला

Posted On: 08 JAN 2021 12:06PM by PIB Delhi

भारत लगातार दैनिक नये मामलों में बहुत कम संख्या का सिलसिला दर्ज करा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में केवल 18,139 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गये।

 

नये मामलों में लगातार गिरावट ने कुल सक्रिय मामलों में कमी सुनिश्चित की है। आज देश में सक्रिय मामले 2,25,449 हैं। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी और घटकर 2.16 प्रतिशत पर आ गई है।

पिछले 24 घंटों में 20,539 रिकवरी के साथ कुल सक्रिय मामलों में 2,634 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई।

 

चित्र पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में परिवर्तन दर्शाता है। महाराष्ट्र ने 307  नये मामलों के साथ अधिकतम पॉजिटिव परिवर्तन दर्ज कराया है जबकि केरल ने 613 मामलों में गिरावट के साथ अधिकतम निगेटिव परिवर्तन दर्ज कराया है।

कुल रिकवरी हाल ही में एक करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। दैनिक रिकवरी में निरंतर वृद्धि के साथ इस संख्या में बेहद तेज गति से वृद्धि हो रही है। आज यह 10,037,398 है। रिकवरी दर भी बढ़कर 96.39 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

नये रिकवर हो चुके मामलों के 79.96 प्रतिशत दस राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में संग्रहित पाये गये।

केरल ने 5,639 नये रिकवर हो चुके मामलों के साथ एक दिन में रिकवरी की अधिकतम संख्या दर्ज करायी। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 3,350 व्यक्ति रिकवर हुए जबकि पश्चिम बंगाल में 1,295 व्यक्ति रिकवर हुए।

 

 

नये मामलों के 81.22 प्रतिशत दस राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के हैं।

केरल 5,051 दैनिक नये मामलों के साथ लगातार सर्वाधिक मामले दर्ज करा रहा है। इसके बाद 3,729 तथा 1,010 नए मामलों के साथ क्रमशः महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का स्थान है।

 

पिछले 24 घंटों में 234 मौतें दर्ज की गई हैं।

नई मौतों में 8 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की 76.50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक (72) मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद 25 तथा 19 दैनिक मौतों के साथ क्रमशः केरल तथा दिल्ली का स्थान है।

 

भारत में प्रति मिलियन आबादी 109 मौतें हुई हैं। 18 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति मिलियन आबादी मौतें कम रही हैं।

 

दूसरी तरफ 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति मिलियन मौतें राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक रही हैं।

दिल्ली में प्रति मिलियन आबादी अधिकतम मौतें (569) हुई हैं।

नोवेल कोरोनावायरस के नये स्ट्रेन, जो सबसे पहले ब्रिटेन में रिपोर्ट की गई, से संक्रमित मामलों की कुल संख्या अब 82 है।

 

एमजी/एएम/एसकेजे/डीसी



(Release ID: 1709325) Visitor Counter : 152