स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से भारत के सक्रिय मामलों में वृद्धि जारी


दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में  3.5 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया

कल 21 लाख से अधिक लोगों को खुराक दी गई



Posted On: 17 MAR 2021 10:42AM by PIB Delhi

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलाडु से प्रतिदिन अधिक संख्या में नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 28,903 नए मामलों में से 71.10 प्रतिशत इन्‍हीं राज्‍यों से दर्ज किए गए।

 

नए मामलों में 83.91 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और केरल से हैं।

 

अकेले महाराष्ट्र में 17,864 दैनिक नए मामलों का 61.8 प्रतिशत है। इसके बाद केरल में 1,970 और पंजाब में 1,463 नए मामले सामने आए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YRL5.jpg

 

नीचे दर्शाए गए ग्राफ में आठ राज्य  दैनिक नए मामलों में निरंतर वृद्धि का प्रक्षेपवक्र प्रदर्शित कर रहे हैं। केरल में पिछले एक महीने से लगातार गिरावट का रुख नजर आ रहा है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020W3D.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VNLU.jpg

 

भारत में कुल सक्रिय मामले 2.34 लाख (2,34,406) है और यह कुल मामलों का 2.05 प्रतिशत हैं।

 

भारत के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का हिस्सा 76.4 प्रतिशत है, जिसमें अकेले महाराष्ट्र का योगदान लगभग 60 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004MCGW.jpg

 

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 5,86,855 सत्रों के दौरान 3.5 करोड़ (3,50,64,536) लोगों का टीकाकरण किया गया।

 

75,06,155 एचसीडब्‍ल्‍यू (पहली खुराक), 45,54,855 एचसीडब्‍ल्‍यू (दूसरी खुराक), 76,00,030 एफएलडब्‍ल्‍यू (पहली खुराक) और 16,47,644 एफएलडब्‍ल्‍यू (दूसरी खुराक), सह- रुग्णता वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के 21,66,408 लाभार्थियों को (पहली खुराक) दी गई और 60 वर्ष से अधिक आयु के 1,15,89,444 लाभार्थियों का भी टीकाकरण किया।

 

एचसीडब्‍ल्‍यू

एफएलडब्‍ल्‍यू

45 से 60 वर्ष की आयु के

सह-रुग्णता वाले व्‍यक्ति 

60 वर्ष से अधिक

 

कुल

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

75,06,155

45,54,855

76,00,030

16,47,644

21,66,408

1,15,89,444

3,50,64,536

 

 

टीकाकरण अभियान (16 मार्च, 2021) के 60वें दिन तक,  21 लाख (21,17,104) से अधिक लोगों का टीकारण किया गया। इनमें से, 17,82,553 लाभार्थियों को पहली खुराक (एचसीडब्‍ल्‍यू और एफएलडब्‍ल्‍यू) के लिए 30,871 सत्रों में टीका लगाया गया और 3,34,551 एचसीडब्‍ल्‍यू और एफएलडब्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक मिली।

 

 

तिथि:16 मार्च, 2021

एचसीडब्‍ल्‍यू

एफएलडब्‍ल्‍यू

45 से 60 वर्ष की आयु के

सह-रुग्णता वाले व्‍यक्ति 

60 वर्ष से अधिक

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

 

59,172

96,239

1,25,624

2,38,312

2,77,681

13,20,076

17,82,553

3,34,551

 

                       

 

 

भारत में आज कुल रिकवरी 1,10,45,284 रही है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 96.56 प्रतिशत है।

 

पिछले 24 घंटों में 188 मृत्‍यु दर्ज की गई हैं।

 

छह राज्यों की नई मृत्‍यु का हिस्सा 86.7 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मृत्‍यु (87) और इसके बाद पंजाब में प्रतिदिन 38 तथा केरल में 15 मृत्‍यु दर्ज की गई हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005QMSI.jpg

 

 

पिछले 24 घंटों में पंद्रह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड-19 के मामले में किसी की भी मृत्‍यु दर्ज नहीं की गई है। इन राज्‍यों में असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, मेघालय, दादर एवं नागर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और अरुणाचल प्रदेश हैं।

 

एमजी/एएम/एसएस/एसके



(Release ID: 1705413) Visitor Counter : 331