स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रुझान लगातार जारी


सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 2.56 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों में 13 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई

प्रविष्टि तिथि: 11 MAR 2021 11:02AM by PIB Delhi

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रुझान लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आये नये मामलों में इन राज्‍यों का समग्र योगदान 85.91 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,854 नये मामले दर्ज किये गए। 

महाराष्ट्र में दैनिक आधार पर सबसे अधिक 13,659 (60 प्रतिशत) नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसके पश्चा्त केरल में 2,475 तथा पंजाब में 1,393 नये मामले दर्ज हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001KLM2.jpg

8 राज्‍यों में दैनिक आधार पर कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002ZSAQ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003FQMV.jpg

 

भारत में आज कोरोना के कुल सक्रिय मामले (केसलोड) 1,89,226 हैं और भारत में इस समय सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.68 प्रतिशत है।

नीचे दिया गया ग्राफ़ पिछले 24 घंटों में राज्यों में सक्रिय मामलों में हुए परिवर्तन दिखाता है। केरल में सक्रिय मामलों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई जबकि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में अधिकतम वृद्धि दिखी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ORP5.jpg

आज सुबह 7 बजे तक प्राप्‍त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में 4,78,168 सत्रों के जरिये 2.56 करोड़ (2,56,85,011) वैक्‍सीन के डोज लोगों को दिए जा चुके हैं।

इनमें 71,97,100 एचसीडब्ल्यू (पहली डोज), 40,13,249 एचसीडब्ल्यू (दूसरी डोज), 70,54,659 एफएलडब्ल्यू (पहली डोज) और 6,37,281 एफएलडब्ल्यू (दूसरी डोज), 45 वर्ष से अधिक आयु के अन्‍य रोगों से ग्रस्त 9,67,058 लाभार्थी (पहली डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 58,15,664 लाभार्थियों को दी गई डोज शामिल हैं।

 

स्वास्थ्यकर्मी

एफएलडब्ल्यू

45 से 60 वर्ष के कम गंभीर बीमार लाभार्थी

60 वर्ष के अधिक आयु के लाभार्थी

कुल

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

71,97,100

40,13,249

70,54,659

6,37,281

9,67,058

58,15,664

2,56,85,011

 

टीकाकरण अभियान के 54वें दिन (10 मार्च, 2021) 13,17,357 से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें से 10,30,243 लाभार्थियों को 20,299 सत्रों के जरिये वैक्‍सीन की पहली डोज दी गई (एचसीडब्‍ल्‍यू एवं एफएलडब्‍ल्‍यू) और 2,87,114 एचसीडब्‍ल्‍यू एवं एफएलडब्‍ल्‍यू को वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी गई।

 

10 मार्च 2021

स्वास्थ्यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी

कुल लाभार्थी

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

66,995

1,23,369

1,18,168

1,63,745

1,33,533

7,11,547

10,30,243

2,87,114

 

पिछले 24 घंटों में कोविड से 126 लोगों की मौत हुईं है।

82.54 प्रतिशत मौत के नए मामले छह राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 मरीजों की मौत हुईं। इसके बाद पंजाब में 17 और केरल में 14 लोगों की जान गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005PREZ.jpg

19 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है।

इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, गोवा, झारखंड, पुदुचेरी, लक्षदीप, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और अरूणाचल प्रदेश शामिल हैं।

 

****

एमजी/एएम/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1704334) आगंतुक पटल : 272
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam