स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की


पिछले 24 घंटों में 20 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई

अब तक 2.3 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी गई

Posted On: 09 MAR 2021 11:27AM by PIB Delhi

भारत ने 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश में पिछले 24 घंटों में 20 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई हैं।

टीकाकरण अभियान के 52वें दिन (8 मार्च, 2021) को 20,19,723 वैक्सीन की खुराक दी गई। जिनमें 28,884 सत्रों में 17,15,380 (एचसीडब्ल्यू और फ्रंटलाइन वर्कर्स) लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया और 3,04,343 स्वास्थ्यकर्मीयों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त हुई।

 

8 मार्च 2021

स्वास्थ्यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी

कुल लाभार्थी

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

 

89,099

 

1,91,930

 

1,82,782

 

1,12,413

 

2,21,148

 

12,22,351

 

17,15,380

 

3,04,343

 

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक 4,05,517 सत्रों के माध्यम से 2.3 करोड़ (2,30,08,733) से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं।

अब तक 70,75,010 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 37,39,478 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं 67,92,319 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहला और 3,25,972 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। 43,74,145 लाभार्थियों की उम्र 60 साल से अधिक हैं जबकि 7,01,809 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

 

स्वास्थ्यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी

कुल

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

70,75,010

37,39,478

67,92,319

3,25,972

7,01,809

43,74,145

2,30,08,733

 

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में प्रतिदिन कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में रिपोर्ट किए गए नए मामलों में इनका समग्र योगदान 84.04 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 15,388 नये मामले दर्ज किये गए हैं। महाराष्‍ट्र में दैनिक आधार पर सबसे अधिक 8,744 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके पश्‍चात केरल में 1,412 तथा पंजाब में 1,229 नये मामले दर्ज हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001D6U4.jpg

8 राज्‍यों में दैनिक आधार पर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002XZ1J.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003K3V4.jpg

भारत में आज कोरोना के कुल सक्रिय मामले (केसलोड) 1,87,462 हैं। भारत में इस समय सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.67 प्रतिशत है।

नीचे दिये गये ग्राफ़ में पिछले 24 घंटों में नए मामलों का वितरण दिखता है। चार राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि 3 राज्यों- महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में पिछले 24 घंटों में 1000 से अधिक नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0041XLB.jpg

****

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1703578) Visitor Counter : 274