प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने श्री नन्द कुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 02 MAR 2021 11:00AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री नन्द कुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “खंडवा से लोकसभा सांसद श्री नन्द कुमार सिंह चौहान जी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्हें संसदीय बैठकों, संगठनात्मक कुशलता और पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा को सुदृढ़ बनाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

 

***

एमजी/एएम/एसएम/ओपी 


(रिलीज़ आईडी: 1702181) आगंतुक पटल : 130
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam