PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 10 FEB 2021 6:02PM by PIB Delhi

Coat of arms of India PNG images free downloadhttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0011HLU.jpg

 

·        देश में सक्रिय कोरोना केस की संख्या आज घटकर 1.41 लाख (1,41,511) पर आ गई।

·        पिछले 24 घंटों में 11,067 नए केस दर्ज किए गए जबकि 13,087 मरीज ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

·        स्वस्थ होने की दर 97.27 प्रतिशत है।

·        10 फरवरी 2021 को सुबह 8 बजे तक 66 लाख (66,11,561) से ज्यादा लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।

·        19 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई है।

·        अध्ययन से पता चला है कि कोविड-19 महामारी के दौरान गंगा नदी में भारी धातु के प्रदूषण में काफी कमी आई है।

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

Image

Image

Image

Image

 

नए मामलों में लगातार गिरावट के बादकोरोना के सक्रिय मरीज़ों की संख्‍या एक लाख 41 हजार; 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मामले; 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 24 घंटों में कोई मौत नहीं; 66 लाख लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया

भारत में कोविड के दैनिक नए मामलों में गिरावट लगातार जारी है। देश में आज कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे रोगियों की संख्या घटकर 1.41 लाख (1,41,511) पर आ गई है। वर्तमान मरीज़ों की कुल संख्या अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का केवल 1.30 प्रतिशत हैं। राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में 5000 से कम सक्रिय मामलों की सूचना दी है। दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली में वर्तमान में एक भी सक्रिय मामला नहीं है। पिछले 24 घंटों में 11,067 नए रोगी सामने आये हैं। जबकि बीते एक दिन में 13,087 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इससे कुल सक्रिय मामलों के आंकड़े में 2,114 मामलों की कमी आई है। दो राज्यों केरल एवं महाराष्ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों का 71 प्रतिशत हिस्सा है। उन्नीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में किसी भी मौत की सूचना नहीं दी है। ये हैं - उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पुदुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली। भारत में आज अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,05,61,608 है। जबकि रिकवरी दर 97.27 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभ्यास के तहत 10 फरवरी, 2021 के सुबह 8:00 बजे तक लगभग 66 लाख (66,11,561) लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। 66,11,561 के कुल संचयी टीकाकरण कवरेज में 56,10,134 स्वास्थ्य कर्मचारी और 10,01,427 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता शामिल हैं। अब तक 1,34,746 सत्र आयोजित किए गए हैं। टीकाकरण अभियान के 25वें दिन (9 फ़रवरी 2021 को) 7,990 सत्रों में 3,52,553 लाभार्थियों (1,28,032 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 2,24,521 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं) को टीका लगाया गया था। प्रतिदिन टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ठीक हुए नए मरीज़ों में से 81.68 प्रतिशत 6 राज्यों में से हैं। केरल ने 6,475 नए स्वस्थ हुए मरीज़ों के साथ ही एक दिन की अधिकतम रिकवरी दर्ज की है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2,554 लोग ठीक हुए और इसके बाद बिहार में कोरोना से उबरने वालों की संख्या 513 रही। नए मामलों का 83.31 प्रतिशत केवल 6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से है। केरल में कल सबसे अधिक 5,214 नए मरीज़ सामने आये हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,515 रोगी मिले, जबकि तमिलनाडु में 469 कोविड मरीज़ों की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों में 94 संक्रमितों की मौत हुई है। 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नई मौतों का प्रतिशत 80.85 है। महाराष्ट्र में अधिकतम 35 मौतें हुईं। केरल में औसतन रोजाना 19 मौतें होती हैं, जबकि पंजाब में 8 मौतें हुई हैं।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1696744

 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ कोविड टीकाकरण की स्थिति और प्रगति की समीक्षा की, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने टीकाकरण की गति में तेजी लाने का आग्रह किया, टीकाकरण के उद्घाटन दिवस के लाभार्थियों को 13 फरवरी से दूसरी डोज मिलेगी

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और एनएचएम एमडी के साथ कोविड टीकाकरण की स्थिति और प्रगति की समीक्षा की। वैश्विक स्तर पर अपनी तरह के सबसे बड़े अभ्यास में से एक, देशव्यापी कोविड टीकाकरण कार्यक्रम तीन हफ्ते पहले 16 जनवरी 2021 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था। बैठक के प्रारंभ में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कोविड-19 टीकाकरण पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की। भारत द्वारा वैश्विक लैंडमार्क को पार करने के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत कोविड-19 टीकाकरण के मामले में सिर्फ 21 दिनों में 5 मिलियन के आंकड़े तक सबसे तेज पहुंचने वाला देश है। कुछ अन्य देश जिन्होंने टीकाकरण की शुरुआत की थी, उनमें से कुछ को इस लक्ष्य तक पहुंचने में 60 दिनों का लंबा वक्त लगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से टीकाकरण की गति तेज करने का आग्रह किया। वहीं देश को कोविड टीकाकरण अभियान की ओर आगे बढ़ते देख राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने भी गति में सुधार लाने और कवरेज बढ़ाने के लिए कहा।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1695855

 

डॉ. हर्षवर्धन ने विश्राम सदन, एम्‍स, नई दिल्‍ली में रह रहे निराश्रित लोगों में कंबल, मास्‍क और साबुन वितरित किए

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 8 फरवरी 2021 को विश्राम सदन, एम्स, नई दिल्ली में रह रहे निराश्रित लोगों में, कंबल, मास्‍क और साबुन वितरित किए। रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव श्री आर.के.जैन, एम्‍स के निदेशक प्रोफेसर आर.गुलेरिया और एम्‍स के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री ने सर्दी के मौजूदा मौसम के दौरान जरूरतमंद लोगों में कंबल बांटने की पहल करने के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी (आईआरसीएस) को धन्‍यवाद दिया। डॉ. हर्षवर्धन ने इस बात का स्‍मरण किया कि आईआरसीएस वर्ष 1920 से ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका मानवीय प्रयासों का एक समृद्ध इतिहास रहा है। इसका कार्य केवल आपदाओं और आपातकालीन स्थितियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्‍था अनेक सामाजिक विकास गतिविधियां भी नियमित रूप से चलाती है। रेडक्रॉस ने लॉकडाउन के दौरान सरकार के प्रयासों में योगदान दिया है और लॉकडाउन में फंसे लोगों की भी मदद की है। इसके अलावा इसने इस महामारी के दौरान रक्‍त की उपलब्‍धता भी सुनिश्चित की है। कोविड-19 के कारण उत्‍पन्‍न हुई चुनौतियों का जिक्र करते हुए उन्‍होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कोविड की रोकथाम के लिए वैक्‍सीन को मंजूरी दी गई है। भारत सरकार ने विश्‍व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान पहले ही शुरू कर दिया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि वैक्‍सीन स्‍वदेशी रूप से विकसित है। यह तथ्‍य हमारे देश की महान क्षमता को भी दर्शाता है और प्रधानमंत्री की ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ पहल को भी बढ़ावा देता है। कोविड-19 के प्रभाव को कम करने में आईआरसीएस की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि इससे मुझे गर्व का अनुभव होता है कि आईआरसीएस कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1696494

 

प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटेमेला सिरिल रामफोसा से वार्ता की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति महामहिम माटेमेला सिरिल रामफोसा के साथ दूरभाष के माध्यम से वार्तालाप किया। दोनों नेताओं ने अपने-अपने देशों में कोविड-19 की वर्तमान चुनौतियों और इसके खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के समक्ष दोहराया कि भारत की दवाइयां और टीकों के उत्पादन की क्षमता से दक्षिण अफ्रीका सहित सभी देशों की जरूरतों की पूर्ति जारी रहेगी। दोनों नेताओं ने टीकों और दवाइयों की पहुंच और सामर्थ्य को लेकर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि कोविड महामारी के खिलाफ अपने अनुभवों के आदान-प्रदान तथा संयुक्त प्रयास के लिए संभावनाएं तलाशने के लिए दोनों देशों के अधिकारी संपर्क में बने रहेंगे।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1695403

 

प्रधानमंत्री ने ‘असोम माला’ का शुभारंभ किया और असम में दो अस्‍पतालों की आधारशिला भी रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में दो अस्‍पतालों की आधारशिला रखी और असम के राज्‍य राजमार्गों तथा प्रमुख जिला सड़कों के निर्माण के लिए एक कार्यक्रम असोम माला का शुभारंभ किया। असम के मुख्‍यमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केन्‍द्रीय मंत्री श्री रामेश्‍वर तेली, असम सरकार के मंत्री तथा बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के प्रमुख श्री प्रमोद बोरो भी इस अवसर पर मौजूद थे।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1695997

 

 

कोविड-19 महामारी ने दुनिया को सिखाया कि अगर दूसरे लोग जोखिम में हैं तो कोई सुरक्षित नहीं रह सकता : राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने दुनिया को यह सिखाया है कि अगर दूसरे लोग जोखिम में हैं तो कोई सुरक्षित नहीं रह सकता। राष्‍ट्रपति बेंगलुरू (कर्नाटक) में राजीव गांधी स्‍वास्‍थ्‍य विज्ञान विश्‍वविद्यालय के 23वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। राष्‍ट्रपति ने कहा कि इस सदी की पहली बड़ी महामारी ने हमें अप्रत्‍याशित सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य संकटों से निपटने के लिए बेहतर रूप से तैयार रहना सिखाया है। हालांकि, कोविड-19 एक तरह का ऐसा स्‍वास्‍थ्‍य संकट लगता है, जो कभी-कभी आता है। वैज्ञानिकों के एक वर्ग ने हमें आगे भी इसी प्रकार की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। उन्‍होंने यह उम्‍मीद जताई कि दुनिया ने कोविड से सही सबक सीखे हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि कोविड के बाद के चरण में दुनिया को सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य सेवा के बारे में अधिक ध्‍यान देना पड़ेगा। चिकित्‍सा स्‍नातक बनने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि इस पेशे में प्रवेश करने से आपके लिए मानवता की सेवा करने के अभूतपूर्व और अप्रत्‍याशित अवसरों का द्वारा खुलता है।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1695937

 

समेकित बाल विकास सेवाओं पर कोविड-19 का प्रभाव

कोविड-19 के दौरान, समय-समय पर सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार आंगनवाड़ी केंद्रों को कामकाज की अनुमति दी गई थी। उसके अनुसार, खाद्य वस्तुओं का वितरण और पोषण सहायता 15 दिनों में एक बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (एडब्लूडब्लू) द्वारा लाभार्थियों जैसे बच्चों, महिलाओं और बच्चों को दूध पिलाने वाली माताओं को उनके दरवाजे पर प्रदान किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका कोविड-19 जागरूकता अभियान में लगी रहीं और विशेष रूप से बच्चों और उनके माता-पिता को समुचित स्वच्छता और स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने, सामुदायिक निगरानी आदि जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1695507

 

कोविड टीके की शुरुआत

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों वाले प्राथमिकता समूहों के साथ देश में 16 जनवरी 2021 से कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया गया है। कोविड-19 टीका सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक साथ लगाया जा रहा है। देश में चल रहे टीकाकरण के इस चरण के लिए सरकार के पास कोविड-19 टीके की पर्याप्त मात्रा है। सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं को और मजबूत किया गया है और कोविड-19 वैक्सीन के भंडारण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों को दी गई कोविड-19 वैक्सीनों के भंडारण के लिए पर्याप्त जगह है।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1695594

 

कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन शिक्षा के लिए उठाए गए कदम

कोविड-19 महामारी के बीच ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इनमें डिजिटल शिक्षा पर पीआरएजीवाईएटीए दिशानिर्देश, भारत नेट योजना के तहत इंटरनेट का उपयोग आदि। डिजिटल शिक्षा पर पीआरएजीवाईएटीए दिशानिर्देश : डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन मोड सहित डिजिटल शिक्षा के विभिन्न तरीकों पर दिशानिर्देश में जानकारी दी गई, जो इंटरनेट की उपलब्धता पर अधिक निर्भर करती है। आंशिक रूप से ऑनलाइन तरीका डिजिटल तकनीक और ऑफलाइन गतिविधियों के मिश्रित दृष्टिकोण का इस्तेमाल करता है। इस मोड में टीवी और रेडियों शिक्षा के एक अहम स्रोत के रूप में सामने आते हैं। दिशानिर्देशों को यहां https://mhrd.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/pragyata-guidelines_0.pdf समझा जा सकता है:भारत नेट योजना के तहत इंटरनेट सरकारी संस्थानों को उपलब्ध कराया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एमईआईटीवाई की सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी-एसपीवी) को स्कूलों सहित सरकारी संस्थानों में फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) कनेक्टिविटी प्रदान करने का कार्य सौंपा गया है।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1695152

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे में कोविड-19 टीकाकरण और आत्मनिर्भर भारत पर राज्य व्यापी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को पुणे में कोविड-19 टीकाकरण और आत्मनिर्भर भारत पर मोबाइल जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत 16 विशेष रूप से तैयार किए गये मल्टीमीडिया प्रदर्शनी वैन महाराष्ट्र के 36 जिलों में सूचना प्रसारित करेंगे। यह अभियान विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की सहायता से प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, पुणे द्वारा आयोजित किया जा रहा है। ये वैन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी संदेश प्रदर्शित करेंगे और इनको जीपीएस के माध्यम से लाइव ट्रैक किया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री जावड़ेकर ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है। 130 करोड़ की आबादी के बावजूद भारत में करोना की वजह से लैटिन अमेरिका, यूरोप या अमेरिका की तुलना में कम हानि हुई है। श्री जावड़ेकर ने यह भी कहा कि कोविड टीकाकरण शुरू होने के साथ, हमने जन-जागरूकता के नए चरण में प्रवेश किया है। "भारत में वैक्सीन रोल आउट शुरू हो चुका है। जब से देश में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत हुई है, तब से 50 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि मोबाइल प्रदर्शनी वैन हर दिन 80-100 किलोमीटर की यात्रा करेगी। गीत और नाटक प्रभाग के कलाकार लोक कार्यक्रमों के द्वारा जन- जन तक टीकाकरण योजना और कोविड के उचित व्यवहार के बारे में जानकारी पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1695939

 

कोविड महामारी के दौरान गंगा में भारी धातु से होने वाले प्रदूषण में काफी कमी देखी गई - अध्ययन रिपोर्ट

कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए एक अध्ययन से इस बात का पता चला है कि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट जल में कमी लाने के प्रयासों से कुछ ही समय में गंगा में भारी धातु के प्रदूषण को काफी हद तक घटाया जा सकता है। कोविड की वजह से हुए लॉकडाउन ने कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों को बड़ी नदियों के पानी में मानव की गतिविधियों से होने वाले रसायनिक प्रभाव का अध्ययन करने का एक एक दुर्लभ अवसर प्रदान किया। वैज्ञानिकों ने इस दौरान गंगा के पानी में प्रतिदिन होने वाले रसायनिक परिवर्तनों पर बारीकी से नजर रखी और इस बारे में जुटाए गए आंकड़ो का विश्लेषण करने के बाद यह पाया कि लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक इकाइयों से उत्सर्जित किए जाने वाले अपशिष्ट जल में आई कमी से गंगा के पानी में भारी धातु से होने वाला प्रदूषण कम से कम 50 प्रतिशत घट गया। लेकिन इसके विपरीत खेती और घरों से प्रवाहित होने वाले अपशिष्ट जल में मौजूद रहने वाले नाइट्रेट और फॉस्फेट जैसे प्रदूषक तत्वों की मात्रा गंगा के पानी में कमोबेश पहले जैसी ही पाई गई।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1696115

 

कोविड-19 महामारी के दौरान कंपनियों के लिए शुरू की गईं कई योजनाएं

विस्तार से पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1696288

 

भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए उठाए गए कदम

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा 2020-21 की पहली तिमाही के लिए जारी किए गए अनुमान के अनुसार भारत में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की गिरावट (2019-20 की पहली तिमाही में 5.2 प्रतिशत वृद्धि थी) आई। भारत की जीडीपी ग्रोथ दूसरी तिमाही में (-) 7.5 प्रतिशत रही (2019-20 की दूसरी तिमाही में 4.4 प्रतिशत ग्रोथ थी)।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1696278

 

कोविड-19 के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षा उपाय

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक समझा जाता है और उन्हें कार्य/गतिविधि के आधार पर इंसेंटिव मिलता है। वित्त वर्ष 2018-19 में केंद्रीय कैबिनेट ने आशाओं के लिए इंसेंटिव राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति माह कर दिया। कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने तो अपने बजट से आशा के लिए निश्चित मासिक मानदेय भी देने की शुरुआता की है। भारत सरकार समय-समय पर आशा को सशक्त और उनके काम को सुरक्षित बनाने के उपाय कर रही है। हाल में दिए गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत आशाओं सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए बीमा योजना शुरू की गई है। यह बीमा योजना कोविड से संबंधित ड्यूटी के दौरान जान जाने पर 50 लाख रुपये का कवर प्रदान करती है। राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों को आशा के लिए मास्क और सैनिटाइजर जैसे सुरक्षा उपकरणों का प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1696437

 

एमसीए ने कोविड-19 महामारी के झटके से निपटने के लिए कंपनी अधिनियम 2013 में संशोधन किया

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने कंपनी अधिनियम 2013 में संशोधन और समय-समय पर कई परिपत्र जारी करके कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए कई उपाय किए हैं।

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1696538

 

पीआईबी फील्ड कार्यालयों से मिली जानकारियां

·        असम- असम में मंगलवार को 27 नए मामलों के साथ कुल कोविड-19 केस बढ़कर 2,17,256 हो गए। अस्पताल से 2,14,490 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है और 1086 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामले 333 हैं।

·        नगालैंड- नगालैंड में मंगलवार को 6 नए कोरोना के मामले आए। कुल केस बढ़कर 12116 हो गए हैं।

·        केरल- भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने कोविड-19 से बचाव को लेकर गतिविधियों में केरल से ज्यादा सतर्क रहने का आग्रह किया है। देश में कोविड के आधे मामले केरल से आने के बाद आईसीएमआर के कड़े निर्देश आए हैं। कल देश में दर्ज किए गए 13,088 मामलों में से 6475 केरल से थे। देश में वर्तमान में 1,41,511 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 64,390 केरल से हैं। केंद्रीय टीम ने पहले आकलन किया था कि परीक्षणों में कमी केरल में कोविड संक्रमण फैलने की वजह थी। इसके बाद, केंद्रीय टीम ने राज्य से परीक्षणों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया और टेस्ट पॉजिटिव में वृद्धि पर स्पष्टीकरण भी मांगा। इस बीच, राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए कोवशील्ड वैक्सीन अभियान दो दिनों में समाप्त हो जाएगा। पंजीकृत कुल 5 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों में से अब तक 3.26 लाख को टीका लगाया जा चुका है।

·        तमिलनाडु- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से कुल 89 डॉक्टरों की मौत हुई है। तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सरकार केंद्र से अनुमति मिलने के बाद वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू करेगी। राज्य में मंगलवार को 469 मामले दर्ज किए गए। तमिलनाडु के लिए सीरोप्रिवेलेंस डाटा से पता चलता है कि 31.6 प्रतिशत कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। 1,74,749 लोगों को अब तक टीका लग चुका है।

·        कर्नाटक - आज तक कर्नाटक में कुल 9,43,212 केस रिकॉर्ड किए गए हैं, 12241 लोगों की मौत हो चुकी है, 5785 सक्रिय केस हैं और 9,25,167 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एक बड़े फैसले में कर्नाटक राज्य सरकार ने धार्मिक त्योहारों, जात्रा और अन्य समारोहों से प्रतिबंध हटा लिया। धार्मिक बंदोबस्ती विभाग ने आदेश जारी किया और 20 मार्च 2020 के उस आदेश को निरस्त कर दिया जिसमें कोविड-19 के कारण सभी प्रकार के धार्मिक उत्सवों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। 4.41 लाख लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है।

·        आंध्र प्रदेश- पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। आंध्र प्रदेश में 2723 पंचायतों के लिए पहले चरण में 81.78 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कृष्णा जिले में सबसे अधिक 85.06 प्रतिशत मतदान हुआ। अन्य तीन चरणों में मतदान 21 फरवरी तक होंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक सावधानियां बरतते हुए चुनाव हुए और वायरस से संक्रमित मतदाताओं को पीपीई किट प्रदान किए गए। राज्य सरकार ने पश्चिम गोदावरी जिले की एलुरु नगर निगम सीमा में बेहोश होकर अचानक बीमार होने की घटना पर बहु-विषयक समिति की सिफारिशों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस बीच, आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 70 केस आए हैं और मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई है। नए मामले 8,88,555 तक पहुंच गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 7160 है और 115 लोगों के ठीक होने के साथ रिकवरी का आंकड़ा 8,80,478 हो गया है। रिकवरी रेट 99.09 प्रतिशत है। पिछले एक हफ्ते में एक दिन में 100 से कम केस सामने आए हैं।

·        तेलंगाना- राज्य में इस महीने की 6 तारीख को पुलिस, राजस्व, नगरपालिका, पंचायत राज और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों जैसे फ्रंटलाइन योद्धाओं के लिए कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। राज्य के डीजीपी श्री महेंदर रेड्डी ने पहले दिन टीका लगवाया। राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी. श्रीनिवास राव और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दक्षिणी क्षेत्र के आईजी श्री महेश लड्डा को भी इस महीने की 8 तारीख को टीका लगाया गया था। कल शाम तक सरकारी, प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मचारी और अन्य फ्रंटलाइन योद्धाओं सहित कुल टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या 2,43,483 है। 12 फरवरी तक फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए टीकाकरण जारी रहेगा। 13 तारीख से उन स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी जाएगी जिन्होंने पहले खुराक ली है। राज्य में अब तक दर्ज किए गए कोविड मामलों की कुल संख्या 2,95,988 है और कुल मृतकों की संख्या 1613 है। अब तक 2,92,578 मरीज (98.84 प्रतिशत) ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 1797 है जिनमें से 729 घर/संस्थागत आइसोलेशन में हैं। आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) हैदराबाद द्वारा दिसंबर के महीने में राज्य के जनगांव, नलगोंडा और कामरेड्डी जिलों में किए गए सीरो सर्वे के मुताबिक कोविड के खिलाफ 24 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडीज पाई गई, जिससे पता चलता है कि ये लोग पहले सार्स-कोव-2 के संपर्क में आ चुके हैं।

·        महाराष्ट्र- राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 2515 नए मामले सामने आए। ताजा रिपोर्ट के अनुसार 34,649 सक्रिय मामले हैं और 19,61,525 कोविड-19 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मंगलवार को राज्य में 35 कोविड-19 मौतें हुई हैं। राज्य में रिकवरी रेट 95.74 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.51 प्रतिशत है। राज्य में मंगलवार तक 5 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि तीसरे चरण में 50 साल से अधिक आयु के लोगों और सह-रुग्णताओं वाले 50 वर्ष से कम आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा। फिलहाल राज्य में 652 टीकाकरण केंद्र हैं। राज्य में हर रोज लगभग 40,000 से 45,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोविन पोर्टल पर अब तक 10 लाख 54 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों का पंजीकरण किया गया है, जिनमें से 4,68,293 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं, 547000 फ्रंटलाइन वर्कर्स पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से मंगलवार तक 41,453 टीके लगाए गए हैं।

·        गुजरात- राज्य में मंगलवार को 234 नए कोविड-19 केस सामने आए हैं। इस बीच कोरोना से 2,57,473 लोग ठीक हो गए हैं, जिनमें से 353 लोग मंगलवार को ठीक हो गए। वर्तमान में, राज्य में कुल सक्रिय मामले 2040 हैं। सबसे ज्यादा 70 केस वडोदरा से सामने आए जबकि अहमदाबाद से 43 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में रिकवरी रेट 97.56 प्रतिशत तक पहुंच गया है। राज्यभर में 974 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से मंगलवार को कोविड-19 के लिए 56 हजार से ज्यादा व्यक्तियों को टीका लगाया गया है। मंगलवार तक राज्य में कुल 6 लाख 60 हजार 516 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

·        मध्य प्रदेश- राज्य में मंगलवार को 167 नए कोविड-19 केस सामने आए, 219 लोग ठीक हो गए और 2 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले 2,56,758 हो गए और ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 2,50,946 हो गई जबकि कुल 3825 लोगों की जान जा चुकी है। वर्तमान में 1987 सक्रिय मामले हैं। रविवार को सबसे ज्यादा केस भोपाल (44), इंदौर (33) और जबलपुर (11) से सामने आए।

·        छत्तीसगढ़- राज्य में मंगलवार को 206 नए मामले सामने आए, 22 लोग ठीक हो गए और 1 मौत हुई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 3,07,996 हो गए जिसमें से 3,00,078 लोग ठीक हो गए और 3746 लोगों की मौत हो गई। वर्तमान में 4172 सक्रिय मामले हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा मामले रायपुर (59), दुर्ग (29) और रायगढ़ (25) से सामने आए।

·        राजस्थान- राज्य में मंगलवार को 90 नए कोविड-19 मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल मामले 3,18,384 हो गए और ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,14,175 हो गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 2774 है। मंगलवार तक कुल 59,92,501 सैंपल्स लिए गए हैं।

·        गोवा- मंगलवार को गोवा में 59 नए मामले आए। 692 सक्रिय केस हैं और मंगलवार तक 52,530 कोविड-19 मरीजों को पूरी तरह से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में रिकवरी रेट 97.28 प्रतिशत है।

पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Image

 

 

 

 

Image

*******

 

एसजी/एएम/एएस/डीसी

 



(Release ID: 1699370) Visitor Counter : 239