स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
नए मामलों में लगातार गिरावट के बाद, कोरोना के सक्रिय मरीज़ों की संख्या एक लाख 41 हजार
33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मामले
19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई
66 लाख लाभार्थियों का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया गया
Posted On:
10 FEB 2021 11:57AM by PIB Delhi
भारत में कोविड के दैनिक नए मामलों में गिरावट लगातार जारी है। देश में आज कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे रोगियों की संख्या घटकर 1.41 लाख (1,41,511) पर आ गई है। वर्तमान मरीज़ों की कुल संख्या अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का केवल 1.30 प्रतिशत हैं।
राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में 5000 से कम सक्रिय मामलों की सूचना दी है। दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली में वर्तमान में एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

पिछले 24 घंटों में 11,067 नए रोगी सामने आये हैं। जबकि बीते एक दिन में 13,087 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इससे कुल सक्रिय मामलों के आंकड़े में 2,114 मामलों की कमी आई है।
दो राज्यों केरल एवं महाराष्ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों का 71 प्रतिशत हिस्सा है।

उन्नीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में किसी भी मौत की सूचना नहीं दी है। ये हैं - उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पुदुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली।
भारत में आज अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,05,61,608 है। जबकि रिकवरी दर 97.27 प्रतिशत है।
देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभ्यास के तहत 10 फरवरी, 2021 के सुबह 8:00 बजे तक लगभग 66 लाख (66,11,561) लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।
क्रम संख्या
|
राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
|
लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ
|
1
|
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
|
3,413
|
2
|
आंध्र प्रदेश
|
3,25,538
|
3
|
अरुणाचल प्रदेश
|
13,480
|
4
|
असम
|
1,08,887
|
5
|
बिहार
|
4,15,989
|
6
|
चंडीगढ़
|
6,458
|
7
|
छत्तीसगढ़
|
1,98,567
|
8
|
दादरा और नगर हवेली
|
1,697
|
9
|
दमन और दीव
|
843
|
10
|
दिल्ली
|
1,32,046
|
11
|
गोवा
|
8,929
|
12
|
गुजरात
|
5,72,412
|
13
|
हरियाणा
|
1,80,663
|
14
|
हिमाचल प्रदेश
|
61,271
|
15
|
जम्मू और कश्मीर
|
74,219
|
16
|
झारखंड
|
1,43,401
|
17
|
कर्नाटक
|
4,41,692
|
18
|
केरल
|
3,22,016
|
19
|
लद्दाख
|
2,309
|
20
|
लक्षद्वीप
|
920
|
21
|
मध्य प्रदेश
|
3,80,285
|
22
|
महाराष्ट्र
|
5,36,436
|
23
|
मणिपुर
|
11,078
|
24
|
मेघालय
|
9,069
|
25
|
मिजोरम
|
11,046
|
26
|
नागालैंड
|
5,826
|
27
|
ओडिशा
|
3,42,254
|
28
|
पुद्दुचेरी
|
4,301
|
29
|
पंजाब
|
87,181
|
30
|
राजस्थान
|
4,91,543
|
31
|
सिक्किम
|
6,961
|
32
|
तमिलनाडु
|
1,85,577
|
33
|
तेलंगाना
|
2,43,665
|
34
|
त्रिपुरा
|
51,449
|
35
|
उत्तर प्रदेश
|
6,73,542
|
36
|
उत्तराखंड
|
85,359
|
37
|
पश्चिम बंगाल
|
4,04,001
|
38
|
विविध
|
67,238
|
|
कुल
|
66,11,561
|
66,11,561 के कुल संचयी टीकाकरण कवरेज में 56,10,134 स्वास्थ्य कर्मचारी और 10,01,427 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता शामिल हैं। अब तक 1,34,746 सत्र आयोजित किए गए हैं।
टीकाकरण अभियान के 25वें दिन (9 फ़रवरी 2021 को) 7,990 सत्रों में 3,52,553 लाभार्थियों (1,28,032 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 2,24,521 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं) को टीका लगाया गया था।
प्रतिदिन टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

ठीक हुए नए मरीज़ों में से 81.68 प्रतिशत 6 राज्यों में से हैं।
केरल ने 6,475 नए स्वस्थ हुए मरीज़ों के साथ ही एक दिन की अधिकतम रिकवरी दर्ज की है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2,554 लोग ठीक हुए और इसके बाद बिहार में कोरोना से उबरने वालों की संख्या 513 रही।

नए मामलों का 83.31 प्रतिशत केवल 6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से है।
केरल में कल सबसे अधिक 5,214 नए मरीज़ सामने आये हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,515 रोगी मिले, जबकि तमिलनाडु में 469 कोविड मरीज़ों की पुष्टि हुई है।

पिछले 24 घंटों में 94 संक्रमितों की मौत हुई है। 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नई मौतों का प्रतिशत 80.85 है। महाराष्ट्र में अधिकतम 35 मौतें हुईं। केरल में औसतन रोजाना 19 मौतें होती हैं, जबकि पंजाब में 8 मौतें हुई हैं।
एमजी/एएम/एनके/डीसी
(Release ID: 1696744)
Visitor Counter : 381
Read this release in:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam