PIB Headquarters

पीआईबी का कोविड-19 पर दैनिक बुलेटिन

Posted On: 17 FEB 2021 5:58PM by PIB Delhi

 

Coat of arms of India PNG images free download

 

 

· पिछले महीने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट का रुख निरंतर जारी

· पिछले 24 घंटों में 18 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से मौत की कोई सूचना नहीं

· रिकवरी दर में लगातार बढ़ोतरी, अब तक 1.06 करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए

· करीब 90 लाख लाभार्थियों का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया गया

· अभी तक 2,76,377 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

Image

 

Image

Image

Image

पिछले महीने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट का रुख निरंतर जारी, पिछले 24 घंटों में 18 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से मौत की कोई सूचना नहीं, रिकवरी दर में लगातार बढ़ोतरी, अब तक 1.06 करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए, करीब 90 लाख लाभार्थियों का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया गया

भारत में कुल सक्रिय मामले गिरकर 1,36,549 पर आ गए हैं। वर्तमान में भारत की कुल पुष्टि वाले मामलों में से सक्रिय मामले मात्र 1.25 प्रतिशत हैं। एक अन्य सकारात्मक रुख के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले महीने कोविड के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई। महाराष्ट्र में 17 जनवरी 2021 को 53,163 सक्रिय मामलों में पर्याप्त गिरावट देखी गई है और यह 17 फरवरी 2021 को 38,307 मामले रह गए हैं। पिछले चौबीस घंटों में 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश), झारखंड, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, मणिपुर, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), असम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली हैं। अब तक 1.06 करोड़ (1,06,44,858) से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों में 11,833 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और रिकवरी दर 97.33 प्रतिशत हो गया है। कम नए मामलों के साथ रिकवरी दर में लगातार बढ़ोतरी से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 11,610 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। 17 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक, देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकृत किए गए स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की संचयी संख्या ने 90 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। आज सुबह आठ बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 1,91,373 सत्रों के माध्यम से 89,99,230 लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया। इनमें 61,50,922 स्वास्थ्य देखभालकर्मी (पहली खुराक) 2,76,377 स्वास्थ्य देखभालकर्मी (दूसरी खुराक) शामिल हैं। टीकाकरण अभियान के 32वें दिन (16 फरवरी, 2021) को कुल 2,76,943 लाभार्थियों को 7,001 सत्रों में टीका लगाया गया। इनमें से 1,60,691 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए में टीका लगाया गया और वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए 1,16,252 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीका लगाया गया। देश में कुल वैक्सीन खुराकों का 57.8 प्रतिशत हिस्सा 8 राज्यों में है। अकेले उत्तर प्रदेश में इसका हिस्सा 10.4 प्रतिशत (9,34,962) हैं। 16 फरवरी, 2021 को शाम 4 बजे तक, कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के बाद कुल 36 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुल 29 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती होने के 36 मामलों में से 22 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 2 अभी भी उपचाराधीन हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। 29 मौतों में से 17 मौतें अस्पताल के बाहर हैं जबकि 12 मौतें अस्पताल में हैं। छह राज्यों में ठीक होने वालों का प्रतिशत 70.37 रहा है। केरल में 5,439 ठीक होने वाले मामलों के साथ एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या अधिकतम रही। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2,700 लोग ठीक हुए, जिसके बाद तमिलनाडु में ठीक होने वालों की संख्या 470 रही। छह राज्यों में नए दर्ज मामलों का प्रतिशत 86.15 रहा है। केरल में एक दिन में सर्वाधिक 4937 ऩए मामले दर्ज हुए। पिछले चौबीस घंटों में 100 मृत्यु दर्ज की गई हैं। छह राज्यों में नई दर्ज मृत्यु का प्रतिशत 81.00 रहा है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 39 मृत्यु हुईं, जबकि केरल में एक दिन में 18 और तमिलनाडु में 7 नई मृत्यु दर्ज की गईं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

कोविड-19 के लिए टीकाकरण और आत्‍मनिर्भर भारत के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मल्टीमीडिया प्रदर्शनी वैन आज मुम्‍बई से रवाना

कोविड-19 टीकाकरण और आत्‍मनिर्भर भारत के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी वैन को महाराष्ट्र सरकार के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव, डॉ प्रदीप कुमार व्यास नेआज मुंबई में फिल्म्स डिवीजन परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिल्म डिवीजन की महानिदेशक सुश्री स्मिता वत्स शर्मा और डब्ल्यूएचओ के निगरानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक आर. परदेशी भी इस समारोह में उपस्थित थे। यह वैन मुंबई में 3 मार्गों, बांद्रा-धारावी-जुहू-अंधेरी-बोरीवली; गोरेगांव-चिंचवली-मलाड-कांदिवली-चारकोप-बोरीवली-दहीसर; कुर्ला-चेंबूर-घाटकोपर-मानखुर्द-तुर्भे-भांडुप-विक्रोली की यात्रा करेगी। इस अभियान के तहत, विशेष रूप से निर्मित 16 वैन एक संदेश के साथ लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए महाराष्ट्र के 36 जिलों में यात्रा करेंगी। वैन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी संदेश प्रदर्शित करेंगी और इन वैन को एकीकृत डैशबोर्ड के माध्यम से जीपीएस के माध्यम से लाइव ट्रैक किया जाएगा जिस तक क्‍यूआर कोड की स्कैनिंग से पहुंचा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

कोविड-19 द्वारा पेश लॉजिस्टिकल चुनौतियों के बावजूद अप्रैल-दिसंबर-2020 के दौरान अनाजों के निर्यात में भारी उछाल

वित्त वर्ष-2020-21 की पहली तीन तिमाहियों के दौरान भारत से चावल, गेहूं और मोटे अनाजों के निर्यात में महत्वपूर्ण उछाल आया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-दिसंबर 2020 में अनाजों का निर्यात पिछले वर्ष की इसी अवधि में हुए 32,591 करोड़ रुपए (4581 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के निर्यात के मुकाबले बढ़कर 49,832 करोड़ रुपए हो गया। अनाजों के निर्यात में रुपए की दृष्टि से 52.90 प्रतिशत और अमेरिकी डॉलर की दृष्टि से 45.81 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास अथॉरिटी (एपीईडीए) द्वारा किए जाने वाले कुल निर्यात में अनाज निर्यात का हिस्सा रुपए की दृष्टि से 48.61 प्रतिशत रहा। अप्रैल-दिसंबर, 2020 के आंकड़ों के अनुसार, बासमती चावल का निर्यात 2,038 करोड़ रुपये (2947 अमेरिकी डॉलर) का रहा जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान 20,926 करोड़ (2936 अमेरिकी डॉलर) का रहा था। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-दिसंबर 2020 के दौरान इस सुगंधित लम्बे दानों वाले चावल के निर्यात मेंपिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में रुपए की दृष्टि से 5.31 प्रतिशत और अमेरिकी डॉलर की दृष्टि से 0.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एपीईडीए द्वारा किए गए कुल निर्यात में इस बासमती चावल का हिस्सा 21.44 प्रतिशत है। अप्रैल-दिसंबर 2020 की अवधि के दौरान गेहूं का निर्यात पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान किए गए 336 करोड़ रुपए (48 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के निर्यात की तुलना में बढ़कर 1,870 करोड़ रुपए (252 मिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें

पूर्वोत्तर क्षेत्र को कोविड -19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केंद्र से पर्याप्त धन प्राप्त हुआ है: डॉ. जितेंद्र सिंह

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र को पर्याप्त धन उपलब्ध कराया गया था। बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पूर्वोत्तर (एनई) राज्यों को 2019-20 में 11.34 करोड़ रुपये जारी किए, जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत असम के लिए 72.53 करोड़ रुपये और कोविड -19 महामारी की रोकथाम प्रबंधन शामिल है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें

"आयु संवाद" आयुष मंत्रालय की जन जागरूकता व्याख्यान श्रृंखला, कोविड 19 के प्रबंधन पर केंद्रित : आयुष मंत्री

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और आयुष मंत्रालय के अतिरिक्त प्रभार के तहत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा को सूचित किया कि अयुष संवद व्याख्यान श्रृंखला अभियान विशेष रूप से कोविड-19 के निवारक, संवर्धन, उपचारात्मक और पुनर्वास प्रबंधन में आयुर्वेद की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेगा। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), एक स्वायत्त संगठन के तहत आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में आम लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से “आयुर्वेद और कोविड-19 महामारी” पर जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

संसद में कोविड-19 के उपचार में होम्योपैथी दवाओं के उपयोग पर चर्चा हुई

माननीय उच्चतम न्यायालय ने 15 दिसंबर 2020 के अपने निर्णय में आयुष मंत्रालय की सलाह को बरकरार रखा है और कोविड-19 संबंधी उपचार में मानक देखभाल के लिए होम्योपैथी दवा के उपयोग की अनुमति दी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और आयुष मंत्रालय के अतिरिक्त प्रभार के तहत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री किरेन रिजिजू द्वारा आज लोकसभा में यह बात कही गई। यह स्पष्टीकरण संसद सदस्य श्री ई.टी मोहम्मद बशीर द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में दिया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगे कहा कि कोविड-19 के उपचार में होम्योपैथी उपचार को भले ही अकेली चिकित्सा के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाता, लेकिन आयुष मंत्रालय ने मार्च 2020 में एक परामर्श और ‘कोविड-19 से संबंधित आयुष चिकित्सकों के लिए दिशा-निर्देश’ के जरिए कोविड की मानक देखभाल में होम्योपैथी सहित आयुष से जुड़े उपचारों को शामिल करने की अनुमति दी। श्री किरेन रिजिजू ने सदन को यह भी बताया कि आयुष मंत्रालय ने कोविड-19 संबंधित उपचार के लिए होम्योपैथी सहित चिकित्सा की आयुष प्रणालियों की मदद से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने 29 जनवरी 2020 को 'कोविड से खुद को सुरक्षित रखने और स्वस्थ रहने के लिए सलाह और निर्देश' जारी किये थे। (जिस पर व्यापक प्रतिक्रियाएं मिली और आबादी के बड़े हिस्से ने इसे अपनाया।)

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

कृषि पर कोविड -19 के प्रभाव

लॉकडाउन के दौरान, कृषि क्षेत्र ने सुचारू रूप से कार्य किया। भारत सरकार ने कृषि संबंधी गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं। खेती और संबद्ध गतिविधियों को लॉकडाउन से मुक्त रखा गया। बीज, कीटनाशक, उर्वरक आदि के डीलरों / दुकानों और अन्य संबंधी गतिविधियों को किसानों को उपलब्ध कराने के लिए खोलने / मुक्त करने की अनुमति दी गई। कृषि संबंधी मशीनरी के इंटर और इंट्रा स्टेट मूवमेंट ने विशेष रूप से फसलों को संयोजित किया। विभाग द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के परिणामस्वरूप, रबी फसल की कटाई और ग्रीष्मकालीन फसल की बुवाई गतिविधियाँ दोनों व्यवस्थित तरीके से हुईं। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में 2020-21 के दौरान 3.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, यहां तक कि इसी अवधि के दौरान समग्र आर्थिक विकास में -7.2 प्रतिशत की गिरावट आई।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न का वितरण

केंद्रीय पूल में 01.01.2021 तक खाद्यान्न का कुल स्टॉक 529.59 लाख टन था, जिसमें 342.90 लाख टन गेहूं और 186.69 लाख टन चावल था। एनएफएसए, 2013 के तहत, केवल दो श्रेणी (i) अंत्योदय अन्न योजना (एएवाय), (ii) प्राथमिकता हाउस होल्ड (पीएचएच) के तहत किए गए आवंटन के अनुसार खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। उन प्रवासियों/फंसे हुए प्रवासियों के लिए, जो एनएफएसए या राज्य राशन कार्ड के अंतर्गत नहीं आते हैं, खाद्यान्न का आवंटन मई, 2020 से जून, 2020 के दौरान राज्यों द्वारा नि: शुल्क वितरण के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज (एएनबीपी) के तहत किया गया था। उन गैर-एनएफएसए लाभार्थियों के लिए खाद्यान्न की अनुमोदित आपूर्ति, जिनके पास अप्रैल, 2020 से जून, 2020 तक वितरण के लिए राज्य राशन कार्ड, गेहूं के लिए 21 रुपये प्रति किलो और चावल के लिए 22.00 रुपये प्रति किलोग्राम है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

कोविड महामारी के बाद पहली बार रेलवे माल ढुलाई राजस्व ने पिछले वर्ष की समान अवधि में अर्जित राजस्व के आंकड़े को पार किया

भारतीयरेलवे दिन प्रतिदिन प्रगति के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। इसी विकासक्रममें कोविड महामारी के बाद पहली बार माल ढुलाई राजस्व में पिछले वर्ष कीतुलना में काफी वृद्धि हुई है। उसी के अनुरूप वित्त वर्ष 2020-21 में जोराजस्व 97342.14 करोड़ रुपये था, वह इस वर्ष बढ़कर 98068.45 करोड़ रुपये होगया है। साथ ही माह दर माहके आधार पर रेलवे ने फरवरी के पहले 12 दिनों में ही पिछले वर्ष की समानअवधि के माल भाड़े के आंकड़ों में 5% की वृद्धि दर्ज की है। मासिक आधार पर रेलवे द्वारा अर्जित माल राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले फरवरी 2021 में 206 करोड़ रुपये से आगे बढ़ गया है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें -

पीआईबी के स्थानीय कार्यालयों से प्राप्त जानकारी

  • महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,663  नए मामले सामने आए, जिससे प्रभावित लोगों की कुल संख्या 20,71,306 हो गई है। यह लगातार सातवां दिन है जब राज्य में 3,000 से अधिक कोविड -19 मामलों की सूचना दी है, जनवरी 2021 के अंत तक लगातार मामलों की संख्या घट रही थी। ऐसी परिस्थिति में, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने लोगों को चेतावनी दी है कि शहर एक और लॉकडाउन की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों के लापरवाह व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की, विशेष रूप से ट्रेनों में यात्रा करते समय कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन करने की आवश्यकता को रेखांकित किया और राज्य में कोविड मामलों के अचानक बढ़ने के बीच कठोर फैसलों को ले कर चेतावनी दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 2,700 लोगों को छुट्टी दे दी गई। राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 19,81,408 हो गई है। राज्य में 39 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 51,591 हो गई। वर्तमान में राज्य में 37,125 सक्रिय रोगी हैं। महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की दर बढ कर 95.66 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर के मामले 2.49 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में अब तक 1.53 करोड़ कोरोनोवायरस के परीक्षण किए गए हैं और राज्य में पॉजिटिव होने की दर 13.45 प्रतिशत है। 461 नए मामलों के साथ, मुंबई का केसलाड 3,15,030 हो गया है। शहर में दिन के दौरान तीन मौतों और 340 लोगों के ठीक होने की सूचना मिली। साथ ही, चार हजार छह सौ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड -19 के खिलाफ वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। 15 फरवरी, 2021 को महाराष्ट्र में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ।
  • गुजरात: गुजरात में, अब तक 8 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिली है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड -19 वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 15 फरवरी, 2021 (सोमवार) को शुरू हुआ। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नयन जानी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अब तक स्वास्थ्य सेवा और फ्रंट लाइन श्रमिकों का 80 प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो चुका है। राज्य के 355 बूथों पर मंगलवार को कोविड-19 के लिए लगभग 5,200 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इस बीच, राज्य में मंगलवार को 263 नए कोविड-19 मामले सामने आए और 271 रोगियों को छुट्टी दे दी गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में ठीक होने की दर अब 97.7 प्रतिशत है। इसके अलावा, गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट के चार मेट्रो शहरों में लगाए गए रात के कर्फ्यू को इस महीने के अंत तक बढ़ा दिया है।
  • मध्य प्रदेश: राज्य में मंगलवार को 233 नए कोविड-19 मामले, 221 मरीज स्वस्थ होने और 3 मरीजों की मौतों की सूचना मिली। इसके साथ, राज्य में  कुल मामले 2,58,082 हो गए हैं और ठीक होने वालों की संख्या 2,52,385 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 3841 है। वर्तमान में 1856 सक्रिय मामले हैं। मंगलवार को इंदौर (93), भोपाल (39), और जबलपुर (19) में अधिकतम मामले सामने आए।
  • छत्तीसगढ़: राज्य में मंगलवार को 250 नए कोविड-19 मामले, 24 मरीज स्वस्थ और 5 मौतें हुईं। इसके साथ, राज्य में कुल मामले 3,09,623 और कुल ठीक होने वाले मामले 3,02,935 हो गए हैं, जबकि राज्य में कोविड से मौतों का आंकड़ा 3783 है। राज्य में वर्तमान में 2905 सक्रिय मामले हैं। मंगलवार को दुर्ग (63), रायपुर (59), और राजनांदगांव (20) से अधिकतम मामले सामने आए।
  • राजस्थान: राज्य में मंगलवार को 90 नए कोविड -19 मामलों की सूचना मिली। इसके साथ, राज्य में कुल मामले 3,19,065 हो गए हैं और कुल ठीक होने वाले मामलों की संख्या 3,15,027 हो गई है, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 2781 है। राज्य में एकत्र किए गए कुल नमूनों की संख्या 61,11,693 हैं।
  • गोवा: गोवा में मंगलवार को 48 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामलों की संख्या 54,323 हो गई है। सक्रिय कोविड रोगियों की संख्या 504 है। राज्य में ठीक होने की दर 97.63 प्रतिशत है। टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण 9 फरवरी से शुरू हुआ। इस चरण में, फ्रंटलाइन वर्कर्स, यानी पुलिस बल, होमगार्ड, राजस्व कर्मचारी, नगर पालिकाओं और पंचायतों के अधिकारियों को टीके की पहली खुराक दी जा रही है।
  • असम: असम में मंगलवार को कोविड-19 के कुल 5 नए मामले सामने आए जिससे मामलों की कुल संख्या 2,17,309 हो गई है। कुल 14 रोगियों को कल छुट्टी दी गई। स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या 2,14,615 है और राज्य में मरने वालों की संख्या 1089 है। राज्य में सक्रिय मामले 258 हैं।
  • नागालैंड: नागालैंड में मंगलवार को कोविड 19 के 1 नए मामले का पता चला। राज्य में कुल मामले 12190 हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 41 है।
  • सिक्किम: सिक्किम में मंगलवार को 3 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए और 1 रोगी स्वस्थ हुआ। राज्य में कुल मामलों की संख्या 6121 है, कुल 5834 स्वस्थ हुए है और 56 सक्रिय मामले हैं।
  • केरल: इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी द्वारा किए गए जीनोम अनुक्रमण में तेरह कोरोनावायरस वेरिएंट जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को विकसित करने में सक्षम म्यूटेशन से गुज़रे हैं का पता चला है। इसमें से, वेरिएंट 'एन440के' को ले कर अधिक सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयोग की टीम ने हाल ही में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य का दौरा किया, जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए मतदान केंद्रों की संख्या मौजूदा 25,000 से बढ़ाकर 40,771 कर दी जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि मतदान अधिकारियों को कोविड किट प्रदान की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर कोविड वैक्सीन दी जाएगी। चुनाव आयोग ने महामारी से निपटने की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया है। इस बीच, राज्य में कोविड -19 से मौत का आंकड़ा 4,000 को पार कर गया है। परीक्षण में पॉजिटिव दर 6.64 प्रतिशत है। राज्य में अब कोविड -19 के 60,761 सक्रिय मामले हैं।
  • तमिलनाडु: तमिलनाडु में कोविड के अब तक कुल 8,46,026 मामले सामने आये है। इससे 12,432 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में 4206 सक्रिय मामले हैं और 8,29,388 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
  • कर्नाटक: कर्नाटक में अब तक कोविड के कुल 9,46,607 मामले दर्ज किए गए है, इससे मरने वालों की संख्या 12,273 है। राज्य में 5860 सक्रिय मामले हैं और  9,28,474 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कर्नाटक ने ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए बोर्डिंग फ्लाइट्स से पहले आरटीपीसीआर की रिपोर्ट नेगिटिव आना अनिवार्य कर दिया गया है। केरल से राज्य में आने वाले लोगों के लिए नेगिटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य होने के बाद यात्रियों को अतिरिक्त परीक्षण से गुजरना पड़ रहा है।
  • आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में अब तक कुल 8,88,959 मामले दर्ज किए गए।  राज्य में 7163 मौतें, 615 सक्रिय मामले और 881181 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
  • तेलंगाना: राज्य में इस महीने की 13 तारीख को पहली खुराक लेने वाले स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का काम शुरू हो गया है और कल तक कुल 53,144 स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को दूसरी खुराक मिल चुकी है। सरकार, निजी स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्करों सहित कल तक पहली खुराक लेने वालों की कुल संख्या  2,79,518 है। राज्य में कोविड  मामलों की संख्या (राज्य स्वास्थ्य विभाग के निदेशक द्वारा आज सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार) 2,96,950 और मरने वालों की संख्या 1620 तक पहुंच गई है। राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 2,93,690 है। राज्य में 1640 सक्रिय मामलों में से, 641 होम आइसोलेशन में हैं।

पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Image

 

Image

 

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1699143) Visitor Counter : 381