सूचना और प्रसारण मंत्रालय

कोविड-19 के लिए टीकाकरण और आत्‍मनिर्भर भारत के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मल्टीमीडिया प्रदर्शनी वैन आज मुम्‍बई से रवाना


टीकाकरण और उसके बारे में जागरूकता अभियान साथ-साथ चलना चाहिए ताकि टीकों को लेकर फैलने गलत सूचनाओं और अफवाहों पर अंकुश लगाया जा सके: प्रमुख स्वास्थ्य सचिव, महाराष्ट्र

टीकाकरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सही समय पर सही पहल : प्रमुख स्वास्थ्य सचिव, महाराष्ट्र

Posted On: 16 FEB 2021 2:08PM by PIB Delhi

कोविड-19 टीकाकरण और आत्‍मनिर्भर भारत के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी वैन को महाराष्ट्र सरकार के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव, डॉ प्रदीप कुमार व्यास नेआज मुंबई में फिल्म्स डिवीजन परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिल्म डिवीजन की महानिदेशक सुश्री स्मिता वत्स शर्मा और डब्ल्यूएचओ के निगरानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक आर. परदेशी भी इस समारोह में उपस्थित थे।

यह वैन मुंबई में 3 मार्गों, बांद्रा-धारावी-जुहू-अंधेरी-बोरीवली; गोरेगांव-चिंचवली-मलाड-कांदिवली-चारकोप-बोरीवली-दहीसर; कुर्ला-चेंबूर-घाटकोपर-मानखुर्द-तुर्भे-भांडुप-विक्रोलीकी यात्रा करेगी।

इस अभियान के तहत, विशेष रूप से निर्मित 16 वैन एक संदेश के साथ लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए महाराष्ट्र के 36 जिलों में यात्रा करेंगी। वैन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी संदेश प्रदर्शित करेंगी और इन वैन को एकीकृत डैशबोर्ड के माध्यम से जीपीएस के माध्यम से लाइव ट्रैक किया जाएगा जिस तक क्‍यूआर कोड की स्कैनिंग से पहुंचा जा सकता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1YW58.jpg

आरओबी द्वारा की गई पहल की सराहना करते हुए, डॉ. प्रदीप व्यास ने कहा, तब कीऔर अब की स्थिति में बहुत अंतर है जब लगभग एक साल पहले महाराष्ट्र में पहला कोविड-19 मामला दर्ज किया गया था। उस वक्‍त बीमारी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। डॉ व्यास ने कहा,लेकिन अब हमें बीमारी के बारे में बेहतर जानकारी है और इसलिए, हम जानते हैं कि लोगों को क्या संदेश देना चाहिए।उन्होंने कहा कि जब सितम्‍बर के महीने में महाराष्ट्र सरकार नेकोविडके बारे में एक प्रचार अभियान शुरू किया था, तो उसके परिणाम सामने आने लगे और राज्‍य में नवम्‍बर के महीनेसे स्थिति कुल मिलाकर स्थिर हो गई। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में पिछले 10 दिनों से फिर से कोविडमामलों में वृद्धि हुई है, और ऐसी स्थिति में, आरओबी द्वारा सही समय पर सही पहल की गई है।

डॉ. व्यास ने कहा, "अब लोगों को कुछ महत्वपूर्ण संदेश भेजना आवश्यक है"। ये हैं: 1) कोविड अभी भी  और परिवार के किसी भी सदस्य कोहो सकता है। 2) दोनों टीके, कोविशील्‍ड और कोवैक्‍सीन, सुरक्षित, प्रभावी हैं और जिसे जो भी वैक्सीन दिया जा रहा है, उसे लेना चाहिए। 3) गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं और 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को अभी वैक्सीन नहीं दी जा रही है। 4) जब किसी को वैक्सीन दी जा रही है, न केवल वह व्यक्ति बल्कि आसपास के अन्य लोग और उस व्यक्ति के साथ बातचीत करने वालों को भी सुरक्षा मिलती है। इस प्रकार,जिन लोगों ने खुद की जांच कराई है और एंटीबॉडीज विकसित की हैं उन्‍हें भी वैक्सीन लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। 5) वैक्सीन की दूसरी खुराक 28 दिनों के बाद लेनी होती है।

महाराष्ट्र सरकार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने आगे कहा, टीकाकरण और उसके बारे में जागरूकता पैदा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे टीकों के बारे में गलत सूचनाओं और अफवाहों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2L9E6.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/3RGA3.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/4IJL9.jpg

इस अवसर पर डीजी फिल्म्स डिवीजन श्रीमती स्मिता वत्स शर्मा ने कहा, कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के अभियान ने हमें कोविडके खिलाफ इस लड़ाई में टीकाकरण के एक चरण में ला दिया है।  मल्टीमीडिया प्रदर्शनी वैन की यात्रा का उद्देश्य टीकाकरण के बारे में हर व्यक्ति को न केवल जानकारी प्रदान करके, बल्कि सूचना के माध्यम सेजागरूक करना होगा। ये मल्टीमीडिया वैन अंतर्वैयक्तिक सूचना और डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग का मिश्रण हैं। जबकि आरओबी कलाकार आत्मनिर्भर भारत और टीकाकरण के संदेशों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जीवंत करेंगे, आम जनता भी अधिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल से वैन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन कर सकती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/515NW.jpg

संगीत और नाटक प्रभाग के सांस्कृतिक कलाकारों ने इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और नृत्य का प्रदर्शन किया। वे महाराष्ट्र के संबंधित जिलों / क्षेत्रों में लोकप्रिय लोक प्रदर्शनों के माध्यम से संदेश देंगे। कोविड -19 महामारी पर अंकुश लगाने में सूचना ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। इस प्रयास में, अभियान का उद्देश्य सरकार की सूचना को लोगों के घर-द्वार तक ले जाना है। इस कार्यक्रम में सभी भागीदार संगठनों के प्रतिनिधि और फिल्म्स डिवीजन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/6ARXH.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/7Q6TQ.jpg

अभियान को क्षेत्रीय आउटरीच ब्यूरो (आरओबी), पुणे द्वारा डिजाइन और कार्यान्वित किया गया - जो विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आईईसी डिवीजन के सहयोग से केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाई है। । इस अभियान का उद्घाटन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने लगभग एक सप्ताह पहले पुणे में किया था।

***

एमजी/एएम/केपी



(Release ID: 1698483) Visitor Counter : 2353