स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड के दैनिक नए मामलों में गिरावट लगातार जारी; स्वस्थ होने के आंकड़ों में निरंतर वृद्धि


पिछले एक महीने में औसतन दैनिक मौतों में 55 प्रतिशत की गिरावट

62.6 लाख लाभार्थियों का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया गया

Posted On: 09 FEB 2021 11:09AM by PIB Delhi

भारत में कोविड के दैनिक नए मामलों में गिरावट लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में 9,110 नए रोगी सामने आये हैं। दैनिक मरीज़ों की घटती संख्या और बढ़ती रिकवरी दर ने सक्रिय मामलों की संख्या में निरंतर गिरावट सुनिश्चित की है।

देश में आज कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे रोगियों की संख्या 1.43 लाख (1,43,625) है, जो कुल सकारात्मक मामलों का सिर्फ 1.32 फीसदी है।

अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1.05 करोड़ (1,05,48,521) तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 14,016 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं और उन्हें छुट्टी दी गई है। स्वस्थ होने वाले रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आज संख्या 1,04,04,896 पर आंकी गई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00185ZB.jpg

कोविड से स्वस्थ होने वालों के आंकड़ों में लगातार वृद्धि के साथ, भारत की रिकवरी दर 97.25% तक पहुंच गई है, जो विश्व स्तर पर उच्चतम है। ब्रिटेन, अमरीका, इटली, रूस, ब्राजील और जर्मनी में ठीक होने की दर भारत की तुलना में काफी कम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002665X.jpg

भारत में कोविड से होने वाली दैनिक मौतों का औसत भी तेजी से घट रहा है। जनवरी 2021 के दूसरे सप्ताह में यह संख्या प्रतिदिन की मृत्यु के उच्च स्तर 211 पर थी, जबकि फरवरी 2021 के दूसरे सप्ताह में औसत दैनिक मृत्यु घटकर 96 हो गई। इस प्रकार 55% की गिरावट दर्ज की गई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003APHE.jpg

भारत में कोविड से होने वाली मृत्यु दर (सीएफआर) दुनिया में सबसे कम 1.43% है। जबकि वैश्विक औसत 2.18% है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004FIH8.jpg

देशव्यापी कोविड 19 टीकाकरण अभ्यास के तहत 9 फरवरी, 2021 के सुबह 8:00 बजे तक लगभग 62.6 लाख (62,59,008) लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।

इनमें से 5,482,102 स्वास्थ्य कर्मचारी और 7,76,906 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0053BC5.jpg

टीकाकरण अभियान के 24 दिनों के दौरान 10,269 सत्रों में 4,46,646 लोगों (1,60,710 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 2,85,936 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं) को टीका लगाया गया था। अब तक 1,26,756 सत्र आयोजित किए गए हैं।

 

क्रम संख्या

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

3,397

2

आंध्र प्रदेश

3,14,316

3

अरुणाचल प्रदेश

13,479

4

असम

99,889

5

बिहार

3,97,555

6

चंडीगढ़

6,027

7

छत्तीसगढ़

1,84,733

8

दादरा और नगर हवेली

1,550

9

दमन और दीव

745

10

दिल्ली

1,19,329

11

गोवा

8,352

12

गुजरात

5,05,960

13

हरियाणा

1,69,055

14

हिमाचल प्रदेश

58,031

15

जम्मू और कश्मीर

61,035

16

झारखंड

1,24,505

17

कर्नाटक

4,15,403

18

केरल

3,07,998

19

लद्दाख

2,234

20

लक्षद्वीप

868

21

मध्य प्रदेश

3,79,251

22

महाराष्ट्र

5,12,476

23

मणिपुर

9,989

24

मेघालय

7,662

25

मिजोरम

10,937

26

नागालैंड

4,973

27

ओडिशा

3,15,725

28

पुद्दुचेरी

3,881

29

पंजाब

82,127

30

राजस्थान

82,127

31

सिक्किम

6,007

32

तमिलनाडु

1,75,027

33

तेलंगाना

2,29,027

34

त्रिपुरा

45,674

35

उत्तर प्रदेश

6,73,542

36

उत्तराखंड

79,283

37

पश्चिम बंगाल

3,77,608

38

विविध

63,510

 

कुल

62,59,008

 

ठीक हुए नए मरीज़ों में से 81.2 % रोगी 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से हैं।

केरल ने 5,959 नए स्वस्थ हुए मरीज़ों के साथ ही एक दिन की अधिकतम रिकवरी दर्ज की है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 3,423 लोग ठीक हुए और इसके बाद बिहार में कोरोना से उबरने वालों की संख्या 550 रही।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006P9T2.jpg

बीते 24 घंटे में 9,110 नए रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मामलों का 81.39 % केवल 6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से है।

केरल में कल सबसे अधिक 3,742 नए मरीज़ सामने आये हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,216 रोगी मिले, जबकि तमिलनाडु में 464 कोविड मरीज़ों की पुष्टि हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0076PAT.jpg

पिछले 24 घंटों में 78 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 4 दिनों से 100 से कम मौतें हुई हैं। पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नई मौतों का प्रतिशत 64.1 है। केरल में अधिकतम 16 मौते हुईं। महाराष्ट्र में औसतन रोजाना 15 मौतें होती हैं, जबकि पंजाब में 11 मौतें हुई हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008QQFM.jpg

 

एमजी/एएम/एनकेएस/एसएस



(Release ID: 1696557) Visitor Counter : 244