स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

सबसे अधिक संख्‍या में कोविड-19 के टीके लगाकर भारत अब तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है


57.75 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लग गए हैं

पिछले 24 घंटों के दौरान 80 से भी कम कोविड रोगियों की मौत हुई है, यह संख्‍या 9 महीनों में सबसे कम है

पिछले 24 घंटों में 17 राज्यों/ केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है

Posted On: 07 FEB 2021 11:59AM by PIB Delhi

भारत ने कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक अन्‍य वैश्विक ऊंचाई हासिल की है। भारत कोविड-19 के टीके लगाने की संख्‍या के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। केवल अमेरिका और इंग्‍लैंड ही भारत से आगे हैं।

भारत के 12 राज्‍यों में दो-दो लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लग गए हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में ही 6,73,542 लाभार्थियों को टीके लग गए हैं।

7 फरवरी, 2021 प्रात: 8 बजे तक कुल 57.75 लाख (57,75,322) लाभार्थियों ने राष्‍ट्रव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 के टीके प्राप्‍त कर लिए हैं। अ‍भी तक 53,04,546 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और 4,70,776 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीकाकरण अभियान के तहत टीके लग गए हैं।

क्र.सं.

राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश

टीके लग चुके लाभार्थियों की संख्‍या

1

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

3,161

2

आंध्र प्रदेश

2,99,649

3

अरुणाचल प्रदेश

12,346

4

असम

87,269

5

बिहार

3,74,538

6

चंडीगढ़

5,645

7

छत्तीसगढ़

1,68,881

8

दादरा और नगर हवेली

1,504

9

दमन और दीव

708

10

दिल्ली

1,09,589

11

गोवा

8,257

12

गुजरात

4,38,573

13

हरियाणा

1,39,068

14

हिमाचल प्रदेश

54,573

15

जम्मू-कश्मीर

49,419

16

झारखंड

95,934

17

कर्नाटक

3,86,186

18

केरल

2,91,852

19

लद्दाख

1,987

20

लक्षद्वीप

839

21

मध्य प्रदेश

3,42,016

22

महाराष्ट्र

4,73,480

23

मणिपुर

8,256

24

मेघालय

6,859

25

मिजोरम

10,937

26

नगालैंड

4,535

27

ओडिशा

2,75,055

28

पुदुचेरी

3,532

29

पंजाब

76,430

30

राजस्थान

4,59,652

31

सिक्किम

5,372

32

तमिलनाडु

1,66,408

33

तेलंगाना

2,09,104

34

त्रिपुरा

40,347

35

उत्तर प्रदेश

6,73,542

36

उत्तराखंड

73,762

37

पश्चिम बंगाल

3,54,000

38

विविध

62,057

कुल

57,75,322

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 8,875 सत्रों में 3,58,473 लाभार्थियों को टीके लग गए हैं। अभी तक 1,15,178 सत्रों का आयोजन हो चुका है।

टीके लगाए जा रहे लाभार्थियों की संख्‍या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।

एक अन्‍य महत्‍वपूर्ण उपलब्धि यह है कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 80 से भी कम कोविड रोगियों की मौत होने का पता चला है। पिछले 9 महीनों में यह संख्‍या सबसे कम है।

देश के सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 1.48 लाख (1,48,766) है। मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.37 प्रतिशत ही है।

आज भारत के ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या 1.05 करोड़ (1,05,22,601) हो गई है। रिकवरी दर 97.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 12,059 नए मामले दर्ज हुए हैं। कल 11,805 रोगी ठीक हुए हैं और उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दी गई है।

81.07 प्रतिशत ठीक हुए नए मामले 6 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 6,178 नए मरीज ठीक हुए हैं, जबकि महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में कल क्रमश: 1,739 और 503 नए मरीज ठीक हुए हैं।

84.83 प्रतिशत दैनिक नए मामले 6 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में कल सबसे अधिक 5,942 नए मामलों का पता चला है। महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में कल 2,768 और 531 नए मामले दर्ज हुए हैं।

कल 78 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। 69.23 प्रतिशत मौत के मामले 5 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। महाराष्‍ट्र में कल सबसे अधिक 25 लोगों की मौत हुई, जबकि केरल और पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 16 और 5 मरीजों की जान गई।

17 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से किसी मरीज की मौत होने का पता नहीं चला है। ये राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश हैं – हरियाणा, गोवा, जम्‍मू-कश्‍मीर, झारखंड, पुदुचेरी, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, असम, मणिपुर, सिक्किम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली।  

***

एमजी/एएम/आईपीएस/वीके

 



(Release ID: 1695941) Visitor Counter : 327