प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रविष्टि तिथि:
04 FEB 2021 5:09PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक पंडित भीमसेन जोशी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं पंडित भीमसेन जोशी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम संस्कृति और संगीत की दुनिया में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हैं। उनके गायन ने वैश्विक लोकप्रियता हासिल की है। यह वर्ष इस मायने में विशेष है क्योंकि हम उनके जन्मशती समारोह की शुरूआत कर रहे हैं।"
***
एमजी/एएम/केपी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1695297)
आगंतुक पटल : 327
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam