स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार हो रही है गिरावट, कम होकर 1.68 लाख पर पहुंचे


पिछले 24 दिनों से रोज आने वाले नए मामलों की तुलना में रोज ठीक होने वाले मामलों की संख्या अधिक है

कोविड 19 के खिलाफ 37 लाख से अधिक लाभार्थियों ने टीकाकरण किया

Posted On: 31 JAN 2021 12:25PM by PIB Delhi

भारत में कोविड के सक्रिय मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। यह आज घटकर 1.68 लाख (1,68,784) तक पहुंच गए हैं।

वर्तमान में भारत में कुल सक्रिय मामले देश के कुल मामलों का 1.57% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DRX0.jpg

31 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 5000 से कम सक्रिय मामले हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 4 सक्रिय मामलों दर्ज है, जिसके बाद दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली में 6 सक्रिय मामले बचे हुए हैं।।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002H4MP.jpg

कुल सक्रिय मामलों का 79.69 फीसदी हिस्सा 5 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से है। अकेले दो राज्य, केरल और महाराष्ट्र का भारत के कुल सक्रिय मामलों में 69.41 फीसदी का योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00389Y7.jpg  भारत में आज तक ठीक होने वालों की संख्या 1.04 करोड़ (1,04,23,125) है। वहीं ठीक होने की दर (रिकवरी दर) 96.99 फीसदी हो गई है।

पिछले 24 दिनों से लगातार नए दैनिक मामलों की तुलना में दैनिक होने वाले मामलों की संख्या अधिक रही है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 1,3,052 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 13,965 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी मिली है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004XBBR.jpg

31 जनवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, कुल 37.44 लाख (37,44,334) लाभार्थियों को देशव्यापी कोविड 19 टीकाकरण अभ्यास के तहत टीका लगाया गया है।

क्रं. संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीका लगा चुके लाभार्थियों की संख्या

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

2,727

2

आंध्र प्रदेश

1,87,252

3

अरुणाचल प्रदेश

9,651

4

असम

38,106

5

बिहार

1,46,015

6

चंडीगढ़

3,447

7

छत्तीसगढ़

72,704

8

दादरा और नगर हवेली

692

9

दमन और दीव

391

10

दिल्ली

56,818

11

गोवा

4,117

12

गुजरात

2,46,054

13

हरियाणा

1,25,898

14

हिमाचल प्रदेश

27,734

15

जम्मू और कश्मीर

26,634

16

झारखंड

40,726

17

कर्नाटक

3,15,370

18

केरल

1,58,687

19

लद्दाख

1,128

20

लक्षद्वीप

807

21

मध्य प्रदेश

2,98,376

22

महाराष्ट्र

2,69,064

23

मणिपुर

3,987

24

मेघालय

4,324

25

मिजोरम

9,346

26

नागालैंड

3,993

27

ओडिशा

2,06,424

28

पुडुचेरी

2,736

29

पंजाब

57,499

30

राजस्थान

3,29,611

31

सिक्किम

2,020

32

तमिलनाडु

1,05,821

33

तेलंगाना

1,68,606

34

त्रिपुरा

29,796

35

उत्तर प्रदेश

4,63,793

36

उत्तराखंड

28,791

37

पश्चिम बंगाल

2,43,069

38

विविध

52,120

कुल

37,44,334

 

पिछले 24 घंटे के दौरान  5,275 सत्रों में 2,44,307 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। अब तक 68,962 सत्र आयोजित किए गए हैं। हर दिन टीका लगाने वाले लाभार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005ROC0.jpg

वैश्विक स्तर पर, देश के अंदर टीकाकरण की संख्या के मामले में भारत पांचवें स्थान (29 जनवरी, 2021 को) पर है। यह इस तथ्य के बावजूद है कि कई देशों ने भारत से पहले अपने टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0066PEF.jpg

कुल टीकाकृत लाभार्थियों में से 63.34 फीसदी 8 राज्यों के हैं।

उत्तर प्रदेश में टीकाकरण के सर्वाधिक लाभार्थी हैं जिसके बाद राजस्थान और कर्नाटक का नंबर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007FXSW.jpg

ठीक होने वाले नए मामलों में 85.72 फीसदी हिस्सा 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से है।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक 7,032 नए रोगी ठीक हुए हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 1,535 तथा कर्नाटक में 547 रोगी ठीक हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008VQZT.jpg

दैनिक नए मामलों में 83.72 फीसदी योगदान 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का है।

केरल में सबसे अधिक 6,282 दैनिक नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,630 मामले, जबकि तमिलनाडु में 505 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009MIK4.jpg

पिछले 24 घंटे के दौरान 127 मौतें हुई हैं।

6 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का दैनिक मृत्यु में 74.02 फीसदी योगदान हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतें (42) हुई हैं। केरल में 18 दैनिक मौतें हुई हैं जबकि पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 9-9 मौतें हुई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0109E79.jpg

****

एमजी/ एएम/ केजे



(Release ID: 1693759) Visitor Counter : 300