PIB Headquarters

पीआईबी का कोविड-19 पर दैनिक बुलेटिन

Posted On: 27 JAN 2021 5:46PM by PIB Delhi

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

  • भारत में पिछले 20 दिनों से हर दिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या प्रतिदिन मिलने वाले मामलों से अधिक 
  • भारत बीते 7 दिनों में दुनिया में सबसे कम मामले और प्रति दस लाख की जनसंख्या में कम मृत्यु वाले देशों में लगातार शामिल 
  • 27 जनवरी सुबह 8 बजे तक देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बीस लाख से अधिक (20,29,480) लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।
  • डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन के बारे में हिचकिचाहट और गलत जानकारी को समाप्त करने के लिए आईईसी अभियान की शुरूआत की
  • भारतीय रेलवे कोविड की चुनौतियों के बावजूद कोविड पूर्व समय की तुलना में अब 65 प्रतिशत मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है

 Image

 

भारत में पिछले 20 दिनों से हर दिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या प्रतिदिन मिलने वाले मामलों से अधिक, भारत बीते 7 दिनों में दुनिया में सबसे कम मामले और प्रति दस लाख की जनसंख्या में कम मृत्यु वाले देशों में लगातार शामिल

 

भारत में हर दिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार प्रतिदिन नए मामलो से अधिक बनी हुई है। बीते 20 दिनों से हर दिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों से अधिक है। आज कुल स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संचयी संख्या 1,03,59,305 रही। बीते चौबीस घंटे में 13,320 रोगी स्वस्थ हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 96.91 प्रतिशत हो गई है। बीते चौबीस घंटे में देश भर में 12,689 नए मामले सामने आए। देश भर में सक्रिय मामले 1,76,498 हैं। देश में वर्तमान में सक्रिय मामले कुल पाजिटिव मामलों के केवल 1.65 प्रतिशत हैं। भारत में गत 7 दिनों से प्रति दस लाख जनसंख्या में प्रतिदिन सबसे कम 69 मामले हैं। 27 जनवरी सुबह 8 बजे तक देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बीस लाख से अधिक(20,29,480)लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। बीते चौबीस घंटे में 194 सत्र में 5,671 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 36,572 सत्र का आयोजन किया जा चुका है। नए स्वस्थ हुए मामलो में से 84.52 प्रतिशत मामले 9 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में मिले हैं। केरल में 5,290 लोगों के स्वस्थ होने के साथ एक दिन में सबसे अधिक लोग स्वस्थ हुए। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 2,106 और कर्नाटक में 738 लोग स्वस्थ हुए। नए मामलों में से 84.73 प्रतिशत मामले 7 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से हैं। केरल में लगातार प्रतिदिन सबसे अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। केरल में 6,293 नए मामले मिले। महाराष्ट्र में 2,405 और कर्नाटक में 529 नए मामले मिले। सात राज्य और संघशासित प्रदेशो में नई मृत्यु के 83.94 प्रतिशत मामले मिले। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 47 लोगों की मृत्यु हुई। इसके बाद केरल में 19 और छत्तीसगढ़ में 19 लोगों की मृत्यु हुई। भारत में बीते 7 दिनों में प्रति दस लाख जनसंख्या में केवल 1 मृत्यु दर्ज की गई है।  

  

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें –

 

डॉ. हर्षवर्धन ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन कार्यकारी बोर्ड के 148वें सत्र की अध्यक्षता की

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1692596

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

डा. हर्षवर्धन ने फिक्‍की द्वारा आयोजित एमएएससीआरएडीई 2021 का उद्घाटन किया

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1692739

 

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज फिक्की कास्केड द्वारा तस्‍करी किए गए और फर्जी व्‍यापार के खिलाफ आंदोलन विषय पर आयोजितएमएएससीआरएडीई 2021” के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया । अपने संबोधन में, केन्‍द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने खुशी जताई कि एमएएससीआरएडीई के 7वें संस्करण में अभिनव नीति समाधानों पर चर्चा की जाएगी, जो फर्जी, तस्करी किए गए और नकली उत्पादों की बढ़ती लहर को उलट सकते हैं। उन्होंने कोविड 19 महामारी और दवाओं का अवैध धंधा करने वालों से जुड़ी चुनौतियों पर जोर दिया और कहा, “जैसा कि हम सभी जानते हैं, कोविड-19 महामारी से उत्‍पन्‍न अव्‍यवस्‍था और इसे फैलने से रोकने के लिए तैयार की गई विभिन्न नीति प्रतिक्रियाओं के बीच, गैर कानूनी तरीके से काम कर रहे लोगों ने अपनी नापाक गतिविधियों को बढ़ाने के एक अवसर के रूप में महामारी का उपयोग किया, जिससे देश की अर्थव्‍यवस्‍था, दुनिया भर में लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को काफी नुकसान पहुंचा है।डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “एमएएससीआरएडीई 2021 का उद्देश्य विशेष रूप से कोविड युग के बाद जालसाजी और तस्करी की चुनौतियों को कम करने के लिए नई और व्यावहारिक रणनीतियों पर एक स्वस्थ चर्चा को बढ़ावा देना है। उनमें जागरूकता पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। कोविड 19 महामारी ने हमारी स्वास्थ्य प्रणाली के लिए अभूतपूर्व जिज्ञासा खड़ी कर दी है। स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता स्वास्थ्य सेवा को रोगी के करीब लाने के लिए मौजूदा डिलीवरी मॉडल को फिर से मजबूत कर रहे हैं। "

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

 

डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन के बारे में हिचकिचाहट और गलत जानकारी को समाप्त करने के लिए आईईसी अभियान की शुरूआत की- "हमें इन झूठी अफ़वाहों पर रोक लगाना है"

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1690991

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को देश की जनसंख्या के कुछ वर्गों में वैक्सीन के बारे में हिचकिचाहट के उभरते मुद्दों के समाधान के लिए आई ई सी पोस्टरों का अनावरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्री अश्विनी कुमार चौबे और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), डॉ. वी.के. पॉल भी मौजूद थे। कोविड-19 के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। 21 जनवरी 2021 को सुबह 7 बजे तक 8 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी को देश की उपलब्धियों को याद दिलाया। भारत दुनिया में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। उन्होंने कहा, “भारत कुछ देशों में से एक है जिन्होंने कोविड-19 के बढते प्रभाव पर रोक लगाने में सफलता प्राप्त की है और साथ ही कोविड का एक टीका भी विकसित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उनके कुशल नेतृत्व के लिए धन्यवाद, जिन्होंने देश को महामारी से छुटकारा दिलाने के लिए विशेष और व्यक्तिगत ध्यान दिया। बीमारियों के उन्मूलन में टीकाकरण की भूमिका के बारे में बताते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “पोलियो और चेचक के उन्मूलन को बड़े पैमाने पर टीकाकरण द्वारा संभव बनाया गया था। एक बार प्रतिरक्षित होने के बाद, न केवल वह व्यक्ति इस बीमारी से लड़ने में सक्षम होता है, बल्कि वह इस बीमारी को दूसरों तक पहुंचाने से भी रोकने में समर्थ होता है और इस प्रकार वह समाज के लिये बड़े  सामाजिक लाभ को पहुंचाने में भी सफल रहता है। इसी तरह कोविड ​​के खिलाफ टीकाकरण व्यक्तियों को रोग फैलाने से रोकने में समर्थ बना देगा और कुछ समय बाद इस बीमारी को देश से समाप्त कर देगा।डॉ. हर्षवर्धन ने सभी लोगो से निहित स्वार्थ के लिये असत्य और गलत सूचनाओं को फैलाने के अभियानों का मुकाबला करने का आग्रह किया। 

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द का 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम सन्देश

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1690901

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

कोविड-19 महामारी ने हमें अपने स्वास्थ्य के लिए अच्छे वेंटिलेशन और सूर्य के प्रकाश का महत्व बताया है- उपराष्ट्रपति

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1692284

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

उपराष्‍ट्रपति ने केन्‍द्र सरकार से हैदराबाद में टीका परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशाला स्‍थापित करने के बारे में विचार करने की मांग की

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1690827

 

उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात की और हैदराबाद के जीनोम वैली में टीका परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशाला स्‍थापित करने को लेकर तेलंगाना सरकार के अनुरोध पर केन्‍द्र सरकार से विचार करने की मांग की।

 

श्री नायडू ने इस मुद्दे पर तेलंगाना सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री के. टी. रामाराव के अनुरोध के संदर्भ में केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से चर्चा की। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को लिखे गए एक पत्र में श्री राव ने केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को बताया था कि हैदराबाद में प्रतिवर्ष छह बिलियन से अधिक खुराक तैयार की जाती है, जो विश्‍व स्‍तर पर टीके के उत्‍पादन का एक-तिहाई हिस्‍सा है। डॉ. हर्षवर्धन ने उपराष्‍ट्रपति को आश्‍वासन दिया कि सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखते हुए इस अनुरोध पर विचार किया जाएगा। उन्‍होंने उपराष्‍ट्रपति को यह भी बताया कि विश्‍व भर में सात टीका परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें से एक हिमाचल प्रदेश के कसौली में स्थित है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के संयंत्र के लिए एक अंतर्राष्‍ट्रीय संस्‍था की स्‍वीकृति की जरूरत होगी।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

जीएसटी राजस्व में आई कमी को पूरा करने के लिए राज्यों को 13वीं किस्त के तहत 6000 करोड़ रुपये के कर्ज जारी किए गए

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1690872

 

वित्त मंत्रालय ने जीएसटी राजस्व में आई कमी को पूरा करने के लिए राज्यों को 13 वीं साप्ताहिक किस्त के तहत 6000 करोड़ रुपये जारी किए है। जारी की गई राशि में से 5516.60 करोड़ रुपये 23 राज्यों को और 483.40 करोड़ रुपये की राशि 3 केंद्रशासित प्रदेशों को जारी की गई है। केंद्रशासित राज्यों में  वह तीन राज्य (दिल्ली, जम्मू और कश्मीर और पुडुचेरी) हैं, जहां पर विधानसभाएं हैं। और यह प्रदेश जीएसटी काउंसिल के सदस्य भी हैं। जबकि बाकी बचे 5 राज्य अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में जीएसटी लागू करने के दौरान राजस्व में कमी नहीं आई है। इस किस्त के बाद जीएसटी राजस्व के संग्रह में आई कमी की 70 फीसदी भरपाई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कर दी गई है। इस रकम में से 71,099.56 करोड़ रुपये राज्यों को जारी किए गए हैं, जबकि 6900.44 करोड़ रुपये विधानसभाओं वाले 3 केंद्रशासित प्रदेशों  को जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार, विशेष उधारी खिड़की के तहत अब तक 78 हजार करोड़ रुपये उधारी के रूप में ले चुकी है। जिस पर उसे औसतन 4.7491 फीसदी का ब्याज चुकाना होगा।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

भारतीय रेलवे कोविड की चुनौतियों के बावजूद कोविड पूर्व समय की तुलना में अब 65 प्रतिशत मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1692152

 

भारतीय रेलवे कोविड की चुनौतियों के बावजूद  रेलवे के विभिन्न मंडलों में प्रति दिन त्‍यौहार पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अबकुल 1138 मेल / एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है। देश भर के सभी महत्वपूर्ण स्‍थान इन विशेष ट्रेनों से जुड़े हुए हैं। कुछ और ट्रेनों को चलाने की आवश्यकता की लगातार समीक्षा की जा रही है। कोविड पूर्व समय में, भारतीय रेलवे प्रति दिन औसतन 1768 मेल / एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही थी। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2021 के महीने में मेल / एक्सप्रेस की कुल 115 जोड़ी ट्रेनों को अब तक मंजूरी दी गई है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

प्रवासी भारतीय वैज्ञानिक समुदाय ने एसआईटीपी के मसौदे के संदर्भ में खुली विज्ञान नीति, नवप्रवर्तनकर्ताओं और युवा शोधकर्ताओं के लिए अवसरों की संभावनाओं पर परामर्श बैठक में चर्चा की

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1692342

 

राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति के तहत एक खुली विज्ञान नीति, भारत में फेलोशिप की सुविधा ,नवप्रवर्तन और युवा शोधकर्ताओं के लिए संभावनाओं से जुड़े विषयों पर शिक्षाविदों, हित धारकों, विचारकों भारतीय विज्ञान मंच के सदस्यों तथा खाड़ी देशों के विशिष्ट जनों सहित भारतीय प्रवासी वैज्ञानिक समुदाय ने खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों जैसे सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के प्रवासी वैज्ञानिक समुदाय के साथ 22 जनवरी 2021 को विचार विमर्श किया।परामर्श बैठक की अध्यक्षता करने वाले डॉक्टर अखिलेश गुप्ता ने कहा की नई विज्ञान नीति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यज्ह एक ऐसी नीति है जिससे बनाते समय प्रवासी भारतीय वैज्ञानिक समुदाय के साथ भी  परामर्श किया गया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाते हुए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1691551

 

पीआईबी के स्थानीय कार्यालयों से प्राप्त जानकारी

  • असम: राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 8 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। असम में अब कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 217025 हो गए हैं। अब तक 213763 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है और कुल 1079 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में अब 836 सक्रिय मामले हैं। 
  • नगालैंड:  राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए। राज्य में अब कुल मामले बढ़कर 12081 हो गए हैं और कुल 88 लोगों की मृत्यु हुई है। 
  • महाराष्ट्र:  राज्य में स्वस्थ होने की दर 95.24 प्रतिशत है जबकि मामला मृत्यु दर 2.53 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटे में 57,229 परीक्षण करने के साथ महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 1.43 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में पॉजिटिविटी दर 14.06 प्रतिशत है। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,07,740 हो गई है। मुंबई में 778 लोग स्वस्थ हुए और छह लोगों की मृत्यु हुई। 2405 नए मामले सामने आए और 47 लोगों की मृत्यु हुई। स्वस्थ हुए रोगी-2106, सक्रिय मामले 43,811 और कुल स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 19,17,450 रही। राज्य में अब तक कुल 50,862 लोगों की मृत्यु, कुल सक्रिय मामले 20,13,353 और अभी की तिथि तक कुल 1,43,00,000 नमूनों की जांच हो चुकी है। 
  • गुजरात:  राज्य में कोविड-19 के ताजा मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.74 प्रतिशत हो गई है। राज्य में कोविड-19 के 380 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मृत्यु हुई। 637 लोग स्वस्थ हुए और 4086 सक्रिय मामले हैं। गुजरात में अब तक कुल 2,51,400 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। 4381 लोगों की मृत्यु हुई है और कुल पॉजिटिव मामले 2,59,867 हैं। 
  • मध्यप्रदेश:  राज्य में कोविड पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है और वर्तमान में यह 1.1 प्रतिशत है। 11 जिलो में 26 जनवरी,2021 को कोई भी पॉजिटिव मामला सामना नहीं आया।  राज्य में कोविड टीकाकरण कार्य सुगमता से चल रहा है। अब तक 67,400 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। राज्य में कोरोना के 228 नए मामले, दो लोगों की मृत्यु और 515 रोगी स्वस्थ हुए। मध्यप्रदेश में अब तक कुल 2,47,000 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और कुल 3793 लोगों की मृत्यु हुई है। 
  • छत्तीसगढ़ राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 321 नए मामले सामने आए और 9 लोगों की मृत्यु हुई। राज्य में अब तक 2,97,429 लोगो को कोरोना संक्रमण हो चुकी है और 3,644 लोगों की मृत्यु हुई है। 2,88,764 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कुल सक्रिय मामले 5,021 रह गए हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना के 321 नए मामले, 9 लोगों की मृत्यु और 3 रोगी स्वस्थ हुए। राज्य में अब सक्रिय मामले 5021, कुल स्वस्थ हुए रोगी 2,88,764, कुल मृत्यु 3644 और कुल पॉजिटिव मामले 2,97,429 हैं। 
  • राजस्थान:  राज्य में आज 1205 स्थानों पर कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने आज 1,14,000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वास्थ्य विभाग 31 जनवरी तक पंजीकृत 4.5 लाख स्वास्थ्य कर्मियो का टीकाकरण पूरा करने के लिए लगातार टीकाकरण केंद्र की संख्या बढ़ा कर रहा है। राजस्थान में अब तक 2410 टीकाकरण सत्र का आयोजन हो चुका है और 1,61,116 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। राज्य के कुल 33 जिलों में से 15 जिलों में कोविड-19 के नए मामले नहीं मिले हैं,जबकि 13 जिलो में 5 से कम लोग पॉजिटिव पाए गए। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3 हजार से कम रह गई है। राजस्थान मे कोरोना के 125 नए मामले, 1066 सक्रिय मामले, कुल स्वस्थ हुए रोगी 3,11,374 और 2760 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 3,16,970 और आज की तिथि तक 57,71,559 नमूनों की जांच हुई है। 
  • गोवा:  राज्य में स्वस्थ होने की दर 97.6 प्रतिशत होने के बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1 हजार से कम हो गई है। गोवा में अब 4.4 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है। राज्य में 63 नए मामले, 1 व्यक्ति की मृत्यु, 62 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही अब 774 सक्रिय मामले,कुल स्वस्थ हुए रोगी- 51,510, कुल मृत्यु 763, कुल पॉजिटिव मामले 53,047 हैं। आज की तिथि तक 4,42,488 नमूनों की जांच की गई है। 
  • केरल:  स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार महामारी को प्रभावी रुप से रोकने वाला केरल अब कोविड-19 के मामले बढ़ने की दूसरी सीमा पर खड़ा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य प्रतिदिन सामने आने वाले कोविड-19 के मामलों की संख्या के मामले में केरल देश में सबसे अधिक हैं । बीते कुछ सप्ताह से राज्य में प्रतिदिन 6 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और जांच पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत के निकट रही है। इसबीच राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टीकाकरण अभियान का विस्तार करने के लिए कार्य योजना पर काम करना शुरु किया है। टीकाकरण केंद्र की संख्या 133 से बढ़ाकर 249 की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दूसरे चरण के लिए कोविशील्ड टीके की 60,500 खुराक को अनुमति दी है। राज्य में कल 60,315 नमूनों की जांच के बाद कोरोना वायरस के  6,293 नए पॉजिटिव मामलों का पता चला। राज्य में अब तक कोविड-19 के 8,99,932 मामले सामने आए  हैं। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बीमारी को नियंत्रित करने के लिए शुरुआती दौर में संपर्क में आए लोगों की पहचान और जांच नमूने के प्रयासों को फिर से  अधिक कड़ाई से लागू करने के संकेत दिए हैं। राज्य में बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,643 हो गई है। केरल में अब तक ब्रिटेन से लौटने वाले 71 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से बाद में 45 बाद में नेगेटिव पाए गए। 
  • तमिल नाडु: राज्य के जन स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से बीते 10 दिनों में कुल लक्ष्य के केवल 40 प्रतिशत स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण हुआ है। तमिल नाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधा कृष्ण ने बताया  कोविड 19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण का निमंत्रण देने वाले या सरकार प्रायोजित कार्यक्रम से धन कमाने का प्रयास करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने के साथ नैदानिक प्रतिष्ठान कानून के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। 
  • कर्नाटक : राज्य में आज की तिथि तक कोविड-19 के कुल 936955 मामले और 12,204 लोगों की मृत्यु हुई है। कर्नाटक में अब 6633 सक्रिय मामले हैं और 918099 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। 
  • आंध्रप्रदेश : राज्य में कोरोना वायरस के 100 से कम मामले दर्ज होने के एक दिन बाद मंगलवार को समाप्त हुए बीते चौबीस घंटे में 172 मामले दर्ज किए गए। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8,88,723 हो गए हैं। कडप्पा में एक व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद आंध्रप्रदेश में कोविड-19 से मरने वालो की संख्या बढ़कर 7,150 हो गई। 203 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,353 रह गई। राज्य में अब तक कुल 8,78,731 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर  99.04 प्रतिशत है। इस अवधि के दौरान जांचे गए 38,323 नमूनों की जांच में पॉजिटिविटी दर 0.45 प्रतिशत रही जबकि 1.294 करोड़ नमूनों की जांच में यह 6.86 प्रतिशत रही थी।राज्य में अब तक कुल 1,29,42,153 नमूनों की जांच की गई है। इसबीच उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास ने सभी कर्मचारियों को स्थानीय निकाय चुनावों की डयूटी में भाग लेने का निर्देश दिया है। राज्य चुनाव आयोग ने भी स्प्ष्ट किया है कि पूर्व में घोषित चुनावों को रद्द नहीं किया जा सकता है। 
  • तेलंगाना: राज्य के उद्योग मंत्री के टी रामा राव ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के समान हैदराबाद में टीका जांच और प्रमाणीकरण प्रयोगशाला स्थापित करने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय(पीआईबी) और क्षेत्रीय आउटरीच ब्यूरो(आरओबी) द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित कोरोना टीकाकरण अभियान पर मोबाइल प्रचार अभियान का शुभारंभ 23 जनवरी को हैदराबाद में मोबाइल प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर किया। यह मोबाइल जागरूकता अभियान तेलंगाना के आठ जिलों हैदराबाद,रंगा रेड्डी, मडचल-मल्काजगिरी,सिद्दीपेट,वारंगल(शहरी),करीमनगर,निजामाबाद और संगारेड्डी में 29 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। डॉक्टरों सहित निजी स्वास्थ्य कर्मियो के लिए कोरोना टीकाकरण राज्य में 25 जनवरी से शुरु हुआ।  राज्य में अब तक  टीकाकरण के लिए 1.55 लाख निजी स्वास्थ्य कर्मचारी कोविन एप में अपना नाम पंजीकृत करा चुके हैं। इनमें से पहले दिन 42,915 लोगों को पहले दिन टीकाकरण कराना था लेकिन केवल 20,359 (47.4 प्रतिशत) ने टीका लगाया। कुछ पंजीकृत सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों में से 36.40 प्रतिशत ने टीका नहीं लगाया। राज्य में अब तक कुल 1,30,607 निजी और सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारी टीका लगा चुके हैं। राज्य में कल गणतंत्र दिवस और आज प्रत्येक बुधवार को नियमित टीकाकरण अभियान होने के कारण कोविड टीकाकरण नहीं किया गया। 

तथ्यों की जांच

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Image

 

 

 

 

Image

 

***

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1692849) Visitor Counter : 378