स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में हर रोज सक्रिय मामलों में निरंतर तेजी से कमी आ रही है


देश के कुल सक्रिय मामलों में 2 राज्यों का योगदान 65 फीसदी

8 महीने के बाद 24 घंटे के दौरान सबसे कम 131 दैनिक नई मौतें दर्ज की गईं

Posted On: 25 JAN 2021 10:54AM by PIB Delhi

भारत में कोविड के उपचार करा रहे रोगियों की संख्या में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मरीज़ों की संख्या आज घटकर 1.84 लाख (1,84,182) रह गयी है। भारत में वर्तमान में उपचार करा रहे रोगी, कुल संक्रमित लोगों का अब केवल 1.73% है।

सक्रिय मामलों सबसे बड़ा योगदान केवल दो राज्यों का है। कुल सक्रिय मामलों में केरल और महाराष्ट्र का योगदान अकेले 64.71% से अधिक हैं।

केरल में 39.7% सक्रिय मामले हैं, जबकि महाराष्ट्र का कुल सक्रिय मामलों में 25% का योगदान है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0014FGX.jpg

 पिछले 24 घंटे के दौरान कुल सक्रिय मामलों में 226 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 13,203 नए मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ पिछले 24 घंटे के दौरान 13,298 रोगी ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 131 नई मौतें दर्ज की गई हैं। यह 8 महीने में सबसे कम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0029668.jpg 

भारत ने आज तक कुल 19,23,37,117 परीक्षण (टेस्ट) किए हैं।

21 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों का प्रति मिलियन जनसंख्या परीक्षण का औसत राष्ट्रीय औसत (1,39,374) की तुलना में बेहतर है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0038IDS.jpg

प्रति मिलियन जनसंख्या के हिसाब से 15 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों का परीक्षण औसत राष्ट्रीय औसत की तुलना में कम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004EAKD.jpg

25 जनवरी, 2021 तक, सुबह 8 बजे तक, 16,15,504 लाभार्थियों ने देशव्यापी कोविड 19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण प्राप्त किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 694 सत्रों में 33,303 लोगों को टीका लगाया गया था। अब तक 28,614 सत्र आयोजित किए गए हैं।

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीका प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

2,019

2

आंध्र प्रदेश

1,47,030

3

अरुणाचल प्रदेश

6,511

4

असम

13,881

5

बिहार

76,125

6

चंडीगढ़

1,502

7

छत्तीसगढ

28,732

8

दादरा और नगर हवेली

345

9

दमन और दीव

283

10

दिल्ली

25,811

11

गोवा

1,561

12

गुजरात

78,466

13

हरियाणा

72,204

14

हिमाचल प्रदेश

13,544

15

जम्मू और कश्मीर

11,647

16

झारखंड

14,806

17

कर्नाटक

1,91,449

18

केरल

53,529

19

लद्दाख

558

20

लक्षद्वीप

633

21

मध्य प्रदेश

38,278

22

महाराष्ट्र

99,885

23

मणिपुर

2,319

24

मेघालय

2,236

25

मिजोरम

3,979

26

नगालैंड

3,443

27

ओडिशा

1,52,371

28

पुदुचेरी

1,478

29

पंजाब

31,327

30

राजस्थान

93,525

31

सिक्किम

960

32

तमिलनाडु

61,720

33

तेलंगाना

1,10,031

34

त्रिपुरा

14,252

35

उत्तर प्रदेश

1,23,761

36

उत्तराखंड

10,514

37

पश्चिम बंगाल

84,505

38

कई तरह का

40,284

कुल

16,15,504

 

कुल ठीक होने मामले 1.03 करोड़ (1,03,30,084) तक पहुंच गए हैं, जिसकी बदौलत रिकवरी की दर 96.83 पर पहुंच गई है। ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच की खाई बढ़ती जा रही है।

नए मामलों में से 79.12 फीसदी मामले 9 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में पिछले चौबीस घंटे के दौरान सबसे अधिक 5,173 नए रोगी ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में चौबीस घंटे के दौरान 1,743 रोगी और गुजरात में 704 रोगी ठीक हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005AI7Q.jpg

नए मामलों का 81.26 फीसदी योगदान 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का है।

केरल में पिछले 24 घंटों में अधिकतम दैनिक नए मामले- 6,036 दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में इस अवधि के दौरान 2,752 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि कर्नाटक में कुल 573 नए मामले दर्ज किए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006Q1PS.jpg

बीते 24 घंटे के दौरान रिपोर्ट किए गए 131 मौतों में से   80.15 फीसदी मौतें सात राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में इस दौरान 45 मौतें हुई हैं जबकि केरल और दिल्ली में क्रमशः 20 और 9 नई मौतों हुई हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007AQ5Q.jpg

***

एमजी /एएम/ केजे



(Release ID: 1692244) Visitor Counter : 278