स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भारत में कोविड के उपचार करा रहे रोगियों की संख्या और कम होकर 1.85 लाख तक पहुंची
28 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय रोगी हैं
28 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड रोगियों के स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है
लगभग 14 लाख लाभार्थियों ने कोविड-19 का टीका लगवा लिया है
Posted On:
23 JAN 2021 11:33AM by PIB Delhi
भारत में कोविड के उपचार करा रहे रोगियों की संख्या में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मरीज़ों की संख्या आज घटकर 1.85 लाख (1,85,662) रह गयी है।
भारत में वर्तमान में उपचार करा रहे रोगी, कुल संक्रमित लोगों का अब केवल 1.74% है।

पिछले 24 घंटों में 14,256 दैनिक नए रोगियों का पता चला है। पिछले 24 घंटों में 17,130 कोविड रोगी स्वस्थ हुए और उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके कारण कुल सक्रिय मरीज़ोन की संख्या में 3,026 मामलों की कुल गिरावट आई है।
28 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

भारत में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,03,00,838 है।
संक्रमण के नये मामलों और स्वस्थ होने वालों के अंतर ने स्वस्थ होने की दर में भी सुधार हुआ है और यह आज बढ कर 96.82% हो गया है।
स्वस्थ होने वाले लोगोन और उपचार करा रहे मरीज़ोन के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है, और वर्तमान में यह 1,01,15,176 है।

28 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

23 जनवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, लगभग 14 लाख (13,90,592) लाभार्थियों को देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाया गया है।
पिछले 24 घंटों में, 6,241 सत्रों में 3,47,058 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 24,408 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।
क्रम संख्या
|
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
|
टीका प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या
|
1
|
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
|
1,466
|
2
|
आंध्र प्रदेश
|
1,33,298
|
3
|
अरुणाचल प्रदेश
|
5,956
|
4
|
असम
|
13,881
|
5
|
बिहार
|
63,620
|
6
|
चंडीगढ
|
1,157
|
7
|
छत्तीसगढ़
|
22,259
|
8
|
दादरा और नगर हवेली
|
262
|
9
|
दमण और दीव
|
94
|
10
|
दिल्ली
|
18,844
|
11
|
गोआ
|
946
|
12
|
गुजरात
|
46,150
|
13
|
हरियाणा
|
62,142
|
14
|
हिमाचल प्रदेश
|
9,609
|
15
|
जम्मू और कश्मीर
|
9,827
|
16
|
झारखंड
|
14,806
|
17
|
कर्नाटक
|
1,84,699
|
18
|
केरल
|
47,293
|
19
|
लद्दाख
|
401
|
20
|
लक्ष द्वीप
|
552
|
21
|
मध्य प्रदेश
|
38,278
|
22
|
महाराष्ट्र
|
74,960
|
23
|
मणिपुर
|
1,923
|
24
|
मेघालय
|
2,078
|
25
|
मिज़ोरम
|
3,657
|
26
|
नगालैंड
|
3,443
|
27
|
ओडिशा
|
1,30,007
|
28
|
पुद्दूचेरी
|
1,097
|
29
|
पंजाब
|
21,340
|
30
|
राजस्थान
|
43,947
|
31
|
सिक्किम
|
960
|
32
|
तमिलनाडु
|
51,651
|
33
|
तेलंगाना
|
1,10,031
|
34
|
त्रिपुरा
|
14,252
|
35
|
उत्तर प्रदेश
|
1,23,761
|
36
|
झारखंड
|
10,514
|
37
|
पश्चिम बंगाल
|
84,505
|
38
|
विविध
|
36,926
|
कुल योग
|
13,90,592
|
स्वस्थ होने वाले नए मामलों के 84.30% 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद हैं।
केरल में सर्वाधिक 6,108 कोविड रोगी स्वस्थ्हुए हैं।नए बरामद मामलों के साथ एक दिन की अधिकतम वसूली की सूचना दी है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 3,419 लोग स्वस्थ हुए, इसके बाद कर्नाटक में 890 लोग ठीक हुए थे।

नए मामलों का 79.99 प्रतिशत 6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।
केरल में 6,753 उच्चतम दैनिक नए मामलों की जानकारी मिली है। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,779, जबकि तमिलनाडु में 574 नए मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटों में 152 लोगों की कोविड से मौत हुई हैं।
आठ राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों में नये मृतकों का 75.66% हिस्सा है। महाराष्ट्र में अधिकतम (50) लोगों की मौत हुई। केरल में 19 लोगोन की कोरोना से मौत हुई हैं।

****
एमजी/एएम/एमकेएस
(Release ID: 1691593)
Visitor Counter : 241
Read this release in:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam