स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2.13 लाख रह गई है  


देश में दैनिक रूप से कम मामले मिलने का रुझान जारी है; पिछले 24 घंटे में 15,590 मामले दर्ज हुए

Posted On: 15 JAN 2021 1:10PM by PIB Delhi

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। आज यह आंकड़ा घटकर 2.13 लाख (2,13,027) हो गया है।

भारत में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का केवल 2.03 प्रतिशत है।

 

हाल के दिनों में देश में कोविड के मरीजों की संख्या में दैनिक नए मामले अब 20,000 से भी कम दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में दैनिक नए मामलों की संख्या 15,590 रही है। कल 15,975 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

पिछले 7 दिनों से देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 87 नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या दुनिया में सबसे कम है। 10 लाख आबादी पर यह संख्या रूस, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस, इटली, अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों की तुलना में बहुत कम है।

 

अब कोविड से ठीक हुए मरीजों की संख्या 10,162,738 हो गई है। ठीक हुए मरीजों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है। अब यह अंतर बढ़कर 99 लाख (99,49,711) से अधिक हो गया है।

नए मरीजों के ठीक होने की संख्या नए मामलों से अधिक है। इससे रिकवरी दर बढ़कर आज 96.52 प्रतिशत हो गई है।

81.15 प्रतिशत ठीक हुए नए मरीज 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक (4,337) नए मरीज ठीक हुए हैं जबकि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कल क्रमशः 3,309 और 970 नए मरीज ठीक हुए हैं।

 

77.56 प्रतिशत नए मरीज 7 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में सबसे अधिक दैनिक नए मामले (5,490) दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में कल 3,579 और 680 नए मामलों का पता चला है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 191 मौत के मामले दर्ज हुए हैं।

73.30 प्रतिशत मौत के नए मामले 6 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक (70) मरीजों की मौत हुई जबकि केरल और पश्चिम बंगाल में दैनिक मौत के क्रमशः 19 और 17 मामलों का पता चला है।

 

 

पिछले 7 दिनों में प्रति 10 लाख आबादी पर नई मौत का केवल एक मामला दर्ज हुआ है। देश में प्रति 10 लाख आबादी पर मामला मृत्यु दर केवल 1.44 प्रतिशत रही है जो दुनिया में सबसे कम है।

 

   

***

एमजी/एएम/आईपीएस/सीएल/एसके



(Release ID: 1688815) Visitor Counter : 290