प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने श्री डी. प्रकाश राव के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted On: 13 JAN 2021 6:18PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री डी. प्रकाश राव के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, "श्री डी. प्रकाश राव के निधन से मन बहुत दुःखी हुआ है। उन्‍होंने जो उत्कृष्ट कार्य किया, वह लोगों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने शिक्षा को सशक्तिकरण के एक प्रमुख साधन के रूप में देखा। मैं कुछ वर्ष पहले उनके साथ कटक में अपनी मुलाकात को याद करता हूं।" उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति"।

****

एमजी/एएम/केपी/एसके



(Release ID: 1688413) Visitor Counter : 213