स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत के सक्रिय मामले कुल मामलों के 4.35 प्रतिशत हो गये हैं


पिछले 7 दिनों में दैनिक नए मामलों से दैनिक रिकवरी अधिक 

कुल 0.9 करोड़ से अधिक रिकवरी दर्ज की गई

Posted On: 04 DEC 2020 10:34AM by PIB Delhi

भारत के सक्रिय मामले 4.44 प्रतिशत से गिरकर आज 4.35 प्रतिशत हो गये।

पिछले 7 दिनों के ट्रेंड के साथ, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान दैनिक नए मामलों की तुलना में अधिक दैनिक रिकवरी हुई है। दैनिक मामलों की तुलना में अधिक दैनिक रिकवरी के ट्रेंड के कारण भारत के सक्रिय मामलों में लगातार संकुचन हुआ है जो वर्तमान में 4,16,082 है।

भारत में 36,595 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए हैं और उसी समयावधि में 42,916 नई रिकवरी दर्ज की गई है। नई रिकवरी और नये मामलों के बीच 6,321 अंतर रहने के कारण पिछले 24 घंटे में कुल सक्रिय मामले में 6,861 की गिरावट आई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Z3UU.jpg

भारत अभी भी दुनिया (6,936) में प्रति मिलियन जनंसख्या पर सबसे कम मामले में से एक बना हुआ है जो पश्चिमी गोलार्ध के कई अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WPCW.jpg

रिकवरी दर आज बढ़कर 94.2 प्रतिशत हो गई है। कुल रिकवर मामले 90,16,289 हैं। रिकवर मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और धीरे-धीरे 86,00,207 पर आ गया है।

रिकवर नए मामलों में से 80.19 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आये हैं।

महाराष्ट्र में 8,066 लोग कोविड से ठीक हुए हैं जबकि केरल में 5,590 रिकवरी हुई है। दिल्ली में 4,834 दैनिक रिकवरी हुई।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003PPU4.jpg

दस राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से 75.76 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं।

केरल में पिछले 24 घंटों में 5,376 मामले दर्ज किए। महाराष्ट्र में कल 5,182 नए मामले दर्ज किए गए जबकि दिल्ली में 3,734 नए मामले दर्ज किए गए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004PTV0.jpg

पिछले 24 घंटों में 540 लोगों की मौत हुई हैं। उनमें से 77.78 प्रतिशत मौते दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

21.29 प्रतिशत नई मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। वहां 115 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में भी 82 लोगों की मौत हुई जबकि पश्चिम बंगाल में 49 मौतें हुई।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005ABIP.jpg

जब वैश्विक रूप से तुलना की जाती है, तो भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या (101) में सबसे कम मृत्यु के मामले हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006WNIS.jpg

 

***

एमजी/एएम/सीसीएच/डीसी

 



(Release ID: 1678254) Visitor Counter : 242